{"_id":"594150054f1c1b7b788b45e0","slug":"case-registered-against-inderjeet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" ड्रग्स के साथ गिरफ्तार इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग्स के साथ गिरफ्तार इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, मामला दर्ज
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
inderjeet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियारों,ड्रग मनी और हेरोइन के साथ पकड़े गए इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह के लिए अब आने वाले दिन बहुत बुरे हो सकते हैं। आरोपी इंस्पेक्टर को अदालत में घेरने की पूरी रणनीति तैयार हो गई है।
Inderjeet singh arrested
20 करोड़ की हेरोइन और हथियारों की खेप समेत गिरफ्तार इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह के खिलाफ चार सीनियर अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद केस दर्ज किया गया है। इसमें तीन आईपीएस अधिकारियों की जांच रिपोर्ट है, जिसको केस दर्ज करने का आधार बनाया गया है। यही नहीं केस एडीजीपी एसटीएफ हरप्रीत सिंह सिद्धू की ओर से रिपोर्ट पर सिफारिश के बाद दर्ज किया गया है। ऐसे में इस केस में कोई ढील की गुंजाइश नहीं है।
Inderjeet singh arrested
आला अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक डीजीपी सुरेश अरोड़ा के पास ऐसे 13 केसों की लिस्ट आई थी, जिसमें तस्करों से करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद हो गई थी और फिर भी आरोपी कोर्ट से बरी हो गई। एक केस में तो 19 किलो हेरोइन यानी 95 करोड़ की नशे की खेप पकड़ी गई, लेकिन आरोपी आसानी से बरी हो गए। इन केसों की बारीकी से जांच के लिए एसटीएफ के चीफ हरप्रीत सिंह सिद्धू को जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Inderjeet singh arrested
केसों की जांच के लिए आईजी बार्डर रेंज नौनिहाल सिंह, आईजी खुफिया आरके जयसवाल व एसएसपी तरनतारन को जिम्मेदारी दी गई तो इस जांच में पता चला कि हेरोइन तस्करों पर मेहरबानी की गई है। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर इन अधिकारियों ने एडीजीपी हरप्रीत सिंह सिद्धू को सौंपी। एडीजीपी एसटीएफ हरप्रीत सिंह सिद्धू ने कानूनी परामर्श लेने के बाद केस में दर्ज करने की सिफारिश कर दी।
विज्ञापन
punjab transfer
केस एडीजीपी एसटीएफ की सिफारिश पर दर्ज हुआ है, ऐसे में हर कानूनी पहलू को बारीकी से खंगाला जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक आईजी नौनिहाल सिंह, आईजी आरके जयसवाल की पंजाब पुलिस में छवि दमदार व इमानदार अधिकारियों के तौर पर बनी हुई है। नौनिहाल सिंह तो लंबे समय तक चंडीगढ़ के एसएसपी व उच्चाधिकारी तैनात रह चुके हैं, जबकि जयसवाल पंजाब में कई विभागों में काम कर चुके हैं।