कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सिंह सज्जन ने कड़ी सिक्योरिटी के बीच श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। यहां उनके सामने कुछ लोगों ने अलगाववादी नारे लगाये, तस्वीरें
2 of 6
Canada’s defence minister Harjit Sajjan
एसजीपीसी ने हरजीत सिंह सज्जन को सम्मानित करते हुए उन्हें सिख कौम को गौरव बताया। एसजीपीसी प्रधान प्रोफेसर किरपाल सिंह बंडूगर ने हरजीत सिंह सज्जन का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मान दिया। प्रोफेसर बंडूगर ने कहा कि सिख कौम का सिर फख्र से सज्जन ने कनाडा का रक्षा मंत्री बनकर ऊंचा किया है।
3 of 6
Canada’s defence minister Harjit Sajjan
कनाडा मिनी पंजाब कहा जाता है। वहां बसे पंजाबियों का प्रतिनिधित्व सज्जन कर रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हो या पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सभी पंजाब में अमन शांति चाहते हैं। सज्जन के श्री हरमंदिर साहिब आगमन पर एसजीपीसी व पंजाब पुलिस ने बेहतर इंतजाम किए थे। कुछ लोगों ने नारेबाजी की है, अपनी-अपनी विचारधारा है। एसजीपीसी ने कनाडा में पहले सिख रक्षामंत्री बनने पर हरजीत सिंह सज्जन को सम्मानित किया है।
4 of 6
Canada’s defence minister Harjit Sajjan
उधर, सज्जन के श्री हरमंदिर साहिब पहुंचने पर कुछ लोगों ने अलगाववादी नारे लगाए। इसके पहले सज्जन जब श्री गुरु रामदास हवाई अड्डे पर पहुंचे थे तब भी अलगाववादी नारे लगेे।
5 of 6
Canada’s defence minister Harjit Sajjan
शहीदों को नहीं किया नमन
श्री हरमंदिर साहिब से सटे जलियांवाला बाग के शहीदों को नमन करने के लिए सज्जन नहीं गए। सुबह करीब सवा छह बजे सज्जन ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर अरदास की। श्री अकाल तख्त साहिब पर शीश झुकाया और एसजीपीसी से सम्मान पाने के बाद वह करीब सवा आठ बजे होटल लौट गए। सज्जन मानांवाला स्थित पिंगलवाड़ा कुछ देर के लिए रुके और उसके बाद जालंधर चले गए।