फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अपने कश्मीर की नहीं, अब तो पाकिस्तान के कश्मीर की बात होगी'

Fri, 21 Apr 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Fri, 21 Apr 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Indresh Kumar on Kashmir issue and ram mandir
senior RSS leader Indresh Kumar
'अब अपने कश्मीर पर नहीं, अब बात होगी तो पाकिस्तान के अंदर बसे गुलाम कश्मीर की होगी, जो आज तक भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है और 1947 से पाकिस्तान का उस पर अवैध कब्जा है।'

 
Indresh Kumar on Kashmir issue and ram mandir
senior RSS leader Indresh Kumar
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यह बात ज्यादातर देश मान चुके हैं, गुलाम कश्मीर भारत का हिस्सा है और इस पर भारत का अधिकार है। ब्रिटेन की संसद ने यह साफ कर दिया है कि विभाजन के समय पूरा जम्मू कश्मीर हिंदुस्तान का अंग था। ये कहना है आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार का।
Indresh Kumar on Kashmir issue and ram mandir
senior RSS leader Indresh Kumar
बुधवार को गोल्डन मोमेंट में कुटुंब प्रबोधन सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे इंद्रेश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में एक सवाल के जवाब में कहा कि आजकल जम्मू कश्मीर तीसरे दौर से गुजर रहा है। पहले अलगाववाद, फिर आतंक और अब पत्थर मार कर अशांति फैलानी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indresh Kumar on Kashmir issue and ram mandir
senior RSS leader Indresh Kumar
इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत एक दुनिया का मजबूत राष्ट्र है। सर्जिकल स्ट्राइक करके दुश्मन को करारा जवाब दिया जा चुका है, लेकिन वहां की आम जनता को हमारी सेना ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, यही तो हमारी संस्कृति है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की सभी संभावनाएं खुली है। भारत का दुनिया में अपना सकारात्मक प्रभाव है। इसके प्रभाव को कहीं कम नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
Indresh Kumar on Kashmir issue and ram mandir
senior RSS leader Indresh Kumar
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत ने कभी युद्ध नहीं चाहा और ना ही युद्ध का पक्षधर है, लेकिन यदि युद्ध सौंपा जाता है तो इसके लिए हर प्रकार के रास्ते खुले होने चाहिए। चाहे सिंधु जल समझौता या फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दुश्मन को बेनकाब करना हो। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed