Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP Releases Second Punjab Candidate List: Monthly Surveys Decide Ticket Distribution

'आप' उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट: पार्टी ने हर माह कराया सर्वे, दावेदार पिछड़े तो कटा टिकट; इन्हें दोबारा मौका

Fri, 13 Nov 2026 10:40 AM IST
Sharukh Khan राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 13 Nov 2026 10:40 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने दूसरी लिस्ट में सर्वे में खरे उतरे लोगों को टिकट दी है। लोगों की फीडबैक पर खरे उतरे विधायकों को भी दोबारा मौका मिला है। विवादों और हाईकमान की नाराजगी ने भी कई नेताओं की दावेदारी कमजोर कर दी। गुरुवार को आप ने 31 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था।

विज्ञापन
AAP Releases Second Punjab Candidate List: Monthly Surveys Decide Ticket Distribution
AAP Releases Second Punjab Candidate List: - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में हर महीने कराए गए सर्वे और जनता की फीडबैक को आधार बनाया है। जिन विधायकों का प्रदर्शन और लोकप्रियता लोगों की कसौटी पर खरी उतरी, उन्हें दोबारा मौका मिला, जबकि सर्वे में पिछड़ने वाले विधायकों की टिकट कट गई। विवादों और हाईकमान की नाराजगी ने भी कई दावेदारों का गणित बिगाड़ दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत मान के अनुसार, पिछले एक साल से हर महीने सर्वे कराया जा रहा था। इसमें लोगों से विधायकों के कामकाज का फीडबैक लिया गया। कमजोर प्रदर्शन करने वालों को सुधार का मौका दिया गया, लेकिन अंतिम सर्वे में पिछड़ने वालों को टिकट नहीं मिली। खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान को भी दोबारा मौका नहीं मिला। मंत्री पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने राजनीति छोड़ने और पद व पार्टी से इस्तीफे का एलान किया था, हालांकि बाद में वरिष्ठ नेताओं के मनाने पर फैसला वापस ले लिया था।
विज्ञापन
Trending Videos

विवादों ने भी कमजोर की दावेदारी

जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस की भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई और गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा था। शुतराणा के कुलवंत सिंह बाजीगर निकाय चुनाव प्रभावित करने संबंधी बयान को लेकर विवादों में रहे। बठिंडा ग्रामीण के विधायक अमित रतन कोटफत्ता भी भ्रष्टाचार मामले में विजिलेंस की कार्रवाई का सामना कर चुके हैं।

 
विज्ञापन

खुड्डियां से हाईकमान की नाराजगी की चर्चा

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां को लंबी से टिकट नहीं मिलने के पीछे हाईकमान की नाराजगी को कारण बताया जा रहा है। वहीं, चमकौर साहिब के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह को भी पिछले साल के बयान के कारण विरोध का सामना करना पड़ा था। उन्होंने पिछले चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को 7,942 मतों से हराया था।

 
विज्ञापन

केजरीवाल बोले- 71 उम्मीदवार घोषित किए

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने 71 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं और पूरे आत्मविश्वास से चुनाव की तैयारी कर रही है। पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता का नहीं, बल्कि पंजाब के भविष्य, युवाओं के रोजगार, किसानों के सम्मान और विकास से जुड़े मुद्दों का है।
 

अब सिर्फ 46 उम्मीदवारों के नाम बाकी

आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर पंजाब के तीनों प्रमुख क्षेत्रों माझा, मालवा और दोआबा में सियासी संतुलन साधने की कोशिश की है। 31 उम्मीदवारों के नामों के एलान के साथ पार्टी ने जातीय, क्षेत्रीय और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए चुनावी बिसात बिछा दी है। हालांकि अभी भी 46 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान होना बाकी है। ऐसे में इन सीटों पर पार्टी किसे मौका देती है और किन चेहरों पर दांव लगाती है, इस पर सियासी निगाहें टिकी हुई हैं।

दूसरी सूची में शामिल 31 उम्मीदवारों के नाम

क्रमांक विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
1 सुजानपुर स्वर्ण एस. सलारिया
2 पठानकोट रोहित स्याल
3 गुरदासपुर रमन बहल
4 दीनानगर शमशेर सिंह
5 कादियां गुरइकबाल सिंह महल
6 फतेहगढ़ चूड़ियां हरजोबनजीत सिंह रंधावा (जोबन रंधावा)
7 राजा सांसी सोनिया मान
8 मजीठा तलबीर सिंह गिल
9 अमृतसर उत्तर करमजीत सिंह रिंटू
10 पट्टी जसकंवर सिंह गिल (जस्सा पट्टी)
11 भुलत्थ एडवोकेट हरसिमरन सिंह
12 कपूरथला दविंदर पाल सिंह रंगा
13 फगवाड़ा डॉ. राज कुमार चब्बेवाल
14 फिल्लौर हरजोत कौर लोहटिया
15 शाहकोट बलवीर सिंह पाला जलालपुर
16 जालंधर केंद्रीय नितिन कोहली
17 जालंधर उत्तर वनीत धीर
18 जालंधर कैंट दीपक बाली
19 आदमपुर पवन कुमार टीनू
20 मुकेरियां सरबजोत सिंह साबी
21 नवांशहर रॉबी कांग
22 चमकौर साहिब जसवीर सिंह गढ़ी
23 खरड़ परमिंदर सिंह गोल्डी
24 दाखा डॉ. केएनएस कंग
25 जगरांव सरबजीत कौर मनुके
26 अबोहर डॉ. सुहानी डोडा
27 बल्लुआना अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर
28 लंबी रणधीर सिंह धीरा खुड्डियां
29 बठिंडा ग्रामीण गोपाल सिंह
30 बरनाला गुरुमीत सिंह मीत हेयर
31 शुतराणा वनिंदर कौर लूम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed