कनाडा जाने का सपना देख रहे भारतीय युवाओं के लिए खुशखबरी। एक नियम में बदलाव किया गया है, जिससे वहां पर जाना आसान हो जाएगा।
दरअसल, कनाडा सरकार ने अपने एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम में बदलाव किया है। इससे कामकाजी लोगों की देश में आसानी से एंट्री हो सकेगी। 6 जून से यह नियम लागू किया गया है।
नए नियम के तहत अगर आवेदक को अच्छी फ्रैंच आती है और उसका कोई भाई या बहन कनाडा में हैं तो उसे अतिरिक्त प्वाइंट मिलेंगे। इससे वह परिवार के साथ कनाडा जा सकेगा।
चंडीगढ़ की एक इमीग्रेशन कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब से हर साल कनाडा में इमिग्रेशन के लिए एक लाख से अधिक आवेदन आते हैं। हर साल 30 हजार से अधिक पंजाबी कनाडा पहुंचते हैं।
ऐसे में नए नियम से पंजाब के उन लोगों को कनाडा में इमिग्रेशन करने में आसानी होगी, जो कनाडा में काम करने के लिए जरूरी स्किल में माहिर होंगे और जिन्हें फ्रेंच भी आती होगी।