नवजोत सिद्धू के कांग्रेस ज्वॉइन करते ही जुबानी जंग तेज हो गई है। अब कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए सिद्धू और राहुल पर भड़ास निकाली।
बादल परिवार की बहू और कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल कहती हैं कि ये राहुल गांधी, मुझे लगता है सबसे ज्यादा नशा करते होंगे, इसलिए उन्हें पंजाब के 70 प्रतिशत लोग नशेड़ी लगते हैं।
हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि कुछ लोगों को तीन नावों में सवार होने का शौक होता है। कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस, ऐसे में अब वे पाकिस्तान तक क्यों नही जाते।
हरसिमरत कौर ने सिद्धू पर निशाना साधते हुए तीखी बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जाने को घरवापसी करने वाले सिद्धू को बधाई जो, जिन्होंने सिख समुदाय का नरसंहार किया।
5 of 5
हरसिमरत कौर बादल
- फोटो : File Photo
गौरतलब है कि आजकल हरसिमरत कौर तीखे बयान दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने आप के खिलाफ बोलते हुए कहा था कि अगर सीएम बादल अपने कार्यकताओं को हिंसक होने की छूट दे दें तो विरोधी जिंदा नहीं रहेंगे।