फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्निंग ट्रेन: चलती रेलगाड़ी में अचानक धधकने लगी आग

Fri, 03 Jul 2015 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Fri, 03 Jul 2015 08:40 AM IST
विज्ञापन

बर्निंग ट्रेन: चलती रेलगाड़ी में अचानक धधकने लगी आग

burning train: fire at delhi to rewari train

दिल्ली से रेवाड़ी आ रही पैसेंजर ट्रेन बन गई 'बर्निंग ट्रेन'। रेलगाड़ी के इंजन में अचानक भड़की आग। देखिए खौफनाक तस्वीरें।

बर्निंग ट्रेन: चलती रेलगाड़ी में अचानक धधकने लगी आग

burning train: fire at delhi to rewari train

'बर्निंग ट्रेन'। रेलगाड़ी के इंजन में अचानक भड़की आग से पूरी ट्रेन में अफरा-तफरी मच  गई। हादसा हादसा दिल्ली से रेवाड़ी आते समय गुड़गांव से चार किमी दूर हुआ। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने  एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बर्निंग ट्रेन: चलती रेलगाड़ी में अचानक धधकने लगी आग

burning train: fire at delhi to rewari train

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बाद में गढ़ी हरसरू स्टेशन से इंजन भेजकर ट्रेन को स्टेशन लाया गया। वहां ट्रेन की सवारियों को आश्रम एक्सप्रेस से रेवाड़ी रवाना किया गया। दिल्ली से रेवाड़ी आ रही पैसेंजर (ट्रेन संख्या 54415) बृहस्पतिवार को 3.00 बजे गुड़गांव से करीब 4 किमी आगे पहुंची ही थी। उसी समय इंजन में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्निंग ट्रेन: चलती रेलगाड़ी में अचानक धधकने लगी आग

burning train: fire at delhi to rewari train

चालक ने आनन-फानन में ट्रेन रोक दिल्ली जोन के अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल ने एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। इसके बाद रेवाड़ी जंक्शन पर शाम को 04:30 पर पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन को रद कर दिया गया। वहीं, ट्रैक पर आ रही आश्रम एक्सप्रेस को भी दूसरे ट्रैक पर लेकर पैसेंजर की सवारियों को बैठाकर रवाना किया गया।

विज्ञापन

बर्निंग ट्रेन: चलती रेलगाड़ी में अचानक धधकने लगी आग

burning train: fire at delhi to rewari train

आश्रम एक्सप्रेस निर्धारित समय 05:05 मिनट की बजाय 6:30 बजे पहुंची। गोपाल भाटी, स्टेशन अधीक्षक, रेवाड़ी जंक्शन ने बताया कि रेवाड़ी आने वाली किसी सवारी या चालक को दुर्घटना में चोट नहीं आई है। दुर्घटना के बाद रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर को बृहस्पतिवार के लिए कैंसल कर दिया गया, इंजन को रिपेयरिंग के लिए दिल्ली भेजा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed