फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक हुए दोनों पाकिस्तानी, आंखे नम-आंसू कम

Sat, 18 Jun 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Sat, 18 Jun 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
Buried of pakistani traffickers in graveyard at abohar
कब्रिस्तान में दफन दोनों पाकिस्तानी - फोटो : amar ujala
पंजाब के अबोहर में 2 पाकिस्तानी नागरिकों के शव कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक हुए तो किसी की आंखों में आंसू नहीं थे आखिर क्यों? देखिए तस्वीरें।
Buried of pakistani traffickers in graveyard at abohar
कब्रिस्तान में दफन हुए दोनों पाकिस्तानी - फोटो : amar ujala

दोनों पाकिस्तानी तस्कर थे, जो 12 जून की अल सुबह पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में हेरोइन की खेप भेजते हुए सीमा सुरक्षा बल के जवानों के हाथों मारे गए दोनों तस्करों सोका और वफा निवासी जिला कसूर पाकिस्तान के शव शुक्रवार को अबोहर के पंजपीर नगर में स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए।

Buried of pakistani traffickers in graveyard at abohar
कब्रिस्तान में दफन हुए दोनों पाकिस्तानी - फोटो : amar ujala

मौके पर मुस्लिम इंतजामियां कमेटी अबोहर के पदाधिकरियों के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। फाजिल्का जिला प्रशासन की ओर से मुस्लिम इंतजामियां कमेटी को सुबह 9 बजे दोनों शवों को अबोहर लाए जाने की सूचना दी गई। आधार पर कमेटी ने सभी इंतजाम पूरे कर लिए। लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते संकल्प जन सेवा सोसायटी के पदाधिकारी दोनों तस्करों के शवों को लेकर दोपहर करीब 2 बजे फाजिल्का से अबोहर के कब्रिस्तान में पहुंचे। वहां मुस्लिम रीति रिवाजों के साथ दोनों तस्करों के शवों को दफन कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Buried of pakistani traffickers in graveyard at abohar
कब्रिस्तान में दफन दोनों पाकिस्तानी - फोटो : amar ujala

इस मौके पर सीआईए स्टाफ फाजिल्का की पुलिस के अलावा अबोहर से हल्का बल्लूआना के डीएसपी वीरचंद, नायब तहसीलदार बलजिंद्र सिंह, मुस्लिम इंतजामियां कमेटी के प्रधान रउफ खान उर्फ फिरोजखान मौजूद थे।

विज्ञापन
Buried of pakistani traffickers in graveyard at abohar
कब्रिस्तान में दफन दोनों पाकिस्तानी - फोटो : amar ujala

बीएसएफ ने 12 जून भारतीय तस्करों को हेरोइन की खेप की डिलीवरी देने आए दो पाकिस्तानी तस्करों को मार गिराया था। इसके अलावा एक पाक और 2 भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया था। घटना बीएसएफ के अबोहर सेक्टर की बीओपी सिवाना के पास शनिवार देर रात हुई थी। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि मारे गए दो पाकिस्तानी तस्करों की पहचान अशोका और पब्बा निवासी रंगनवाली जिला कसूर के रूप में हुई है। उनकी पहचान पकड़े गए तस्कर रमजान ने की है। पाक रेंजर्स के तस्करों के शव लेने से मना किए जाने के बाद उसे भारतीय सीमा में ही सुपूर्द-ए-खाक किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed