फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय सेना बुला रही है, देश सेवा करने का जज्बा है तो करें आवेदन

Mon, 28 Mar 2016 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 28 Mar 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
bumper recruitment for indian army, apply online
भारतीय सेना में वैकेंसी - फोटो : DEMO Pics

देश सेवा करने का जज्बा है तो आपके लिए सुनहरा मौका। भारतीय सेना में बंपर वैकेंसी। सेना ने मोहाली समेत मोगा और रुपनगर के युवाओं के लिए विभिन्न पदों की भरती के लिए ढोलेवाल मिलिट्री कांप्लेक्स लुधियाना में 25अप्रैल से 10 मई तक भरती प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को 10 अप्रैल तक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। भरती प्रक्रिया में सोल्जर जीडी, सोल्जर तकनीक और ट्रेड्समैन के पदों के लिए भरती होगी।

भारतीय सेना में वैकेंसी

bumper recruitment for indian army, apply online
भारतीय सेना में वैकेंसी - फोटो : DEMO Pics

डॉयरेक्टर भरती लुधियाना कर्नल कमल किशोर के मुताबिक सोल्जर जीडी के लिए इच्छुक उम्मीदवार की 10वीं 45 प्रतिशत नंबरों के साथ पास होनी चाहिए। उम्र साढ़े 17 से 21 साल और कद 170 सेंटीमीटर और कंडी एरिया से संबंधित उम्मीदवारों  का कद 166 सेंटीमीटर होना जरूरी रखा गया है। सोल्जर तकनीकी पद के लिए उम्र साढ़े 17 से 23 साल और 12वीं में साइंस, फिजिक्स कैमिस्ट्री, गणित और अंग्रेजी विषय में 45 फीसदी अंक होने जरूरी होने की शर्त रखी गई है। इसके अलावा 10वीं में 50 फीसदी अंक के साथ पास की हो। उम्मीदवार का कद 170 सेंटीमीटर व कंडी एरिया के उम्मीदवारों के लिए 163सैंमी होना जरूरी है।

भारतीय सेना में वैकेंसी

bumper recruitment for indian army, apply online
भारतीय सेना में वैकेंसी - फोटो : DEMO Pics

सोल्जर क्लर्क/स्टोर कीपर की भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र साढ़े 17 से 23 साल व 12वीं में 50 फीसदी अंक होने चाहिए। जबकि कद 162 सेंटीमीटर होना चाहिए। सोल्जर एनए/वीईटी पद के लिए उम्मीदवारों के लिए उम्र साढ़े 17 से 23, कद 170सेमी और कंडी एरिया के लिए 163सेमी होना आवश्यक होगा। 12वीं में फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी में कम से कम 50 फीसदी अंक होने चाहिए। इसके अलावा सोल्जर ट्रेडर्स मैन के लिए उक्त उम्र व कद  ही लागू होगा। जबकि क्वालिफिकेशन 8वीं और 10वीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सेना में वैकेंसी

bumper recruitment for indian army, apply online
भारतीय सेना में वैकेंसी - फोटो : DEMO Pics

कर्नल किशोर ने बताया कि भर्ती के समय उम्मीदवारों को अपने फ्रेश पासपोर्ट साइज फोटों की 20 प्रतियां, सिख उम्मीदवारों को पग व बगैर पग के साथ 20 फोटो की प्रतियां साथ लानी होगी। इसके अलावा शैक्षणिक दस्तावेज, एसडीएम व तहसीलदार की ओर से जारी किया ताजा रिहायशी सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, स्कूल का नैतिक सर्टिफिकेट, गांव के सरपंच द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ नैतिक सर्टिफिकेट और गैर शादीशुदा सर्टिफिकेट, आधार कार्ड साथ लाना होगा।

विज्ञापन

भारतीय सेना में वैकेंसी

bumper recruitment for indian army, apply online
भारतीय सेना में वैकेंसी - फोटो : DEMO Pics

जानकारी देते हुए डॉयरेक्टर भरती लुधियाना कर्नल कमल किशोर ने बताया कि भरती प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी। उन्होंने प्रक्रिया में भाग लेने वालो सभी उम्मीदवरों को आगाह  किया है कि वह दलालों के बहकावे में न आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed