फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, 6 करोड़ का भैंसा 'बली', जिससे 25 लाख की इनकम

Mon, 11 Jan 2016 10:03 AM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब) Updated Mon, 11 Jan 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन

देखिए, 6 करोड़ का भैंसा 'बली', जिससे 25 लाख की इनकम

buffalo of rupees 6 crore in National Livestock Championships

इस भैसे की कीमत जानकर आप भी चौंके ब‌िना नहीं रहेंगे। देखिए, आकर्षण का केंद्र बना 6 करोड़ की कीमत का 'बली'। रिपोर्ट: जगदीश जोशी, मुक्तसर।

देखिए, 6 करोड़ का भैंसा 'बली', जिससे 25 लाख की इनकम

buffalo of rupees 6 crore in National Livestock Championships

इस भैसे की कीमत जानकर आप भी चौंके ब‌िना नहीं रहेंगे। श्री गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम में आयोजित 8वीं राष्ट्रीय पशुधन चैंपियनशिप में  आकर्षण का केंद्र बना हुआ है 6 करोड़ की कीमत का 'बली'। वहीं नौ करोड़ कीमत का सांड़ युवराज भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। मोगा के गांव बधनी कला के किसान जय सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने बताया कि उसके भैंसे बली की कीमत इस समय छह करोड़ तक पहुंच चुकी है।

देखिए, 6 करोड़ का भैंसा 'बली', जिससे 25 लाख की इनकम

buffalo of rupees 6 crore in National Livestock Championships

उन्होंने कुरुक्षेत्र जिले के गांव सनोरिया से बली को डेढ़ लाख रुपये में खरीदा था, तब इसकी उम्र महज एक साल थी। अब यह साढ़े चार साल का हो चुका है और इसकी कीमत छह करोड़ तक पहुंच चुकी है। पिछले दिनों आंध्र प्रदेश के व्यापारी ने इसका छह करोड़ दाम लगाया था। इसके बात भी उन्होंने इसे नहीं बेचा। उन्होंने बताया बली से वह सालाना 25 लाख रुपये का सीमन बेचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, 6 करोड़ का भैंसा 'बली', जिससे 25 लाख की इनकम

buffalo of rupees 6 crore in National Livestock Championships

जय सिंह ने बताया बली की खुराक दस किलो दूध, पांच किलो सेब, छह किलो दाना, छह किलो गाजर, हरा चारा, छोले, मक्का, सोयाबीन है। यह रोजाना दो किलोमीटर तक सैर करता है। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप के पहले ही दिन दो लाख का सीमन बेचा दिया। इसी तरह चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र के पशु पालक करनवीर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह भी अपने सांड़ युवराज को लेकर पहुंचे हैं। वह अपने सांड़ की कीमत नौ करोड़ बताते हैं।

विज्ञापन

देखिए, 6 करोड़ का भैंसा 'बली', जिससे 25 लाख की इनकम

buffalo of rupees 6 crore in National Livestock Championships

पशु पालन विभाग के डायरेक्टर डॉ. एचएस संघा ने बताया कि बेशक जानवरों की कीमत का पता लगाने का कोई तय फार्मूला नहीं है, लेकिन हर वर्ष कराई जाने वाली इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप के कारण ही पशुओं की कीमत में वृद्धि संभव हुई है। किसानों में अच्छी नस्ल के पशु पालने का रुझान बढ़ा है। जानवरों की कीमतें अधिक लग रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed