फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSNL मचाने वाला है तहलका, लाएगा ऐसा ऑफर...सेकेंडों में डाउनलोड होंगी HD फिल्में

Sun, 17 Jun 2018 09:55 AM IST
नीरज वर्मा/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
नीरज वर्मा/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 17 Jun 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
bsnl offer, bsnl data, bsnl ready to launch 5g network in india
Mobile user
बीएसएनएल तहलका मचाने वाला है। कंपनी बहुत जल्दी एक ऐसा ऑफर लाने वाली है, जिससे सेकेंडों में एचडी फिल्में डाउनलोड हो सकेंगी। दरअसल, बीएसएनएल ने मोबाइल व डाटा नेटवर्क स्पीड के क्षेत्र में सभी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों को पछाड़ने की पूरी तैयारी कर ली है।
bsnl offer, bsnl data, bsnl ready to launch 5g network in india
Mobile User
योजना है, 5जी नेटवर्क लॉन्च करने की। 5जी नेटवर्क का ट्रायल मध्यप्रदेश के भोपाल में शुरू कर दिया गया है। पिछले दो माह के ट्रायल में सकारात्मक परिणाम आए हैं। इसके चलते बीएसएनएल ने केंद्र सरकार से स्पेक्ट्रम (स्पेक्ट्रम विकिरण ऊर्जा को कहते हैं, जो पृथ्वी को घेरे रहती है। इससे डाटा तेजी से हस्तांतरित होता है) ट्रेडिंग के लिए अनुमति मांगी है। यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो तीन से चार माह के अंदर बीएसएनएल 5जी नेटवर्क लांच कर देगा।
bsnl offer, bsnl data, bsnl ready to launch 5g network in india
Mobile user
10Gbps होगी 5जी की स्पीड
बीएसएनएल अगर 5जी सर्विस देने में कामयाब होता है तो यह बड़ी बात होगी, क्योंकि अभी तक तो कंपनी के पास 4जी सर्विस भी नहीं है। ऐसे में 5जी की बात थोड़ी अटपटी लग रही है। खैर, अगर ऐसा होता है तो यूजर्स 10Gbps की स्पीड से फाइल डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि 5जी की मैक्सिमम स्पीड 10Gbps, 4जी की मैक्सिमम स्पीड 100Mbps और 3जी की अधिकतम स्पीड 384Kbps होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bsnl offer, bsnl data, bsnl ready to launch 5g network in india
मोबाइल
बीएसएनएल के महाप्रबंधक सुरेश कुमार ने बताया कि मोबाइल व डाटा नेटवर्क के क्षेत्र में मौजूदा समय काफी चुनौती भरा हो गया है। नेटवर्क कंपनियां आए दिन नई-नई स्कीम व पैकेज लांच करके आगे बढ़ने में लगी हुई हैं। जब 4जी लांच हुआ तो बीएसएनएल को काफी तगड़ा झटका लगा था, जिससे अब बीएसएनएल उबर रही है। जिसकी वजह 3जी नेटवर्क की अच्छी स्पीड देना है। उनका दावा है कि बीएसएनएल का 3जी किसी भी कंपनी से 4जी से कमतर नहीं है।
विज्ञापन
bsnl offer, bsnl data, bsnl ready to launch 5g network in india
मोबाइल यूजर
वह बताते हैं कि 4जी लांच होने के बाद लगे झटके से उबरने के लिए बीएसएनएल लगातार काम कर रहा है। प्लानिंग के तहत फैसला लिया गया कि बीएसएनएल अब 4जी नहीं बल्कि सीधे 5जी लांच करेगी और नेटवर्क की दुनिया में फिर से मजबूती से पैर जमाएगी। वह बताते हैं कि बीएसएनएल 5जी नेटवर्क लांच करने के काफी नजदीक पहुंच गया है। 5जी नेटवर्क का ट्रायल पिछले दो माह से भोपाल में चल रहा है जिसके काफी अच्छे परिणाम मिले हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed