{"_id":"58b51d694f1c1bbd0e8310b1","slug":"know-all-things-about-kargil-martyr-mandeep-singh-daughter-gurmehar-kaur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन है ये गुरमेहर कौर जिसे मिल रही रेप की धमकियां, इनके बारे में सब कुछ जानिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन है ये गुरमेहर कौर जिसे मिल रही रेप की धमकियां, इनके बारे में सब कुछ जानिए
Wed, 01 Mar 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Wed, 01 Mar 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
gurmehar kaur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिस गुरमेहर कौर को लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीति तक का माहौल गर्म हो गया है, आखिर वो है कौन और कहां से आई है? जानिए इसके बारे में सब कुछ।
2 of 8
gurmehar kaur
- फोटो : ट्विटर से
गुरमेहर कौर कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन मंदीप सिंह की बेटी हैं। वे पंजाब की रहने वाली हैं और इसकी मां रविंद्र कौर पंजाब सरकार के एक्साइज और टैक्सेशन डिपार्टमेंट में काम करती हैं। गुरमेहर का जन्म पंजाब के जालंधर में हुआ। उनकी स्कूली शिक्षा जालंधर कैंट स्थित सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से हुई। आजकल वे दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज में लिटरेचर की पढ़ाई कर रही हैं।
3 of 8
gurmehar kaur
पता चला है कि गुरमेहर तब महज दो साल की थीं, जब उनके पिता कैप्टन मनदीप सिंह आतंकियों का सामना करते हुए देश के लिए शहीद हो गए थे। बात 1999 की है जब पाक घुसपैठियों ने जम्मू में राष्ट्रीय रायफल्स के कैंप पर हमला कर दिया था। गुरमेहर के पिता अमनदीप सिंह अपने कैंप के बचाने के लिए आतंकियों के सामने दीवार बन के खड़े हो गए। गोलीबारी में आखिर अमनदीप शहीद हो गए। अमनदीप के साथ छह जवान भी इस मुठभेड़ में शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
gurmehar kaur
मनदीप सिंह ने 1991 में सेना में अपनी नौकरी शुरु की थी। उनकी पहली नियुक्ति एयर डिफेंस की 49वीं बटालियन में हुई थी। पांच अगस्त की आधीरात घुसपैठियों ने कुपवाड़ा के चक गांव पर हमला कर दिया। उस गांव के ही नजदीक कैप्टन मनदीप सिंह की बटालियन का डेरा था। घुसपैठियों ने उनकी बटालियन पर हमला कर दिया। आतंकियों से मुकाबले के दौरान कैप्टन मनदीप के बाएं हिस्से में गोली लगी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 8
gurmehar kaur
गुरमेहर कौर को लेकर छिड़े विवाद के पीछे रामजस कॉलेज में हुई AISA और ABVP के छात्रों का झगड़ा है। जिसे लेकर गुरमेहर ने ABVP के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ दी। गुरमेहर कौर 22 फरवरी को अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर एक फोटो पोस्ट की। फोटो में गुरमेरहर के हाथ में एक कागज है। जिस पर उसने लिखा है, ''मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ती हूं। ABVP से नहीं डरती। मैं अकेली नहीं हूं। भारत का हर स्टूडेंट मेरे साथ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।