{"_id":"58e3cb464f1c1b3c5e5b3d48","slug":"bsf-caught-4-quintals-of-fish-in-pakistan-boat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाक से आई नाव में BSF ने पकड़ी 4 क्विंटल मछली, पुलिस ने कर दी गायब!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक से आई नाव में BSF ने पकड़ी 4 क्विंटल मछली, पुलिस ने कर दी गायब!
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Wed, 05 Apr 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
4 क्विंटल मछली गायब!
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतलुज के रास्ते सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश के मामले में बरामद चार क्विंटल मछलियों को धरती निगल गई या आसमान ले उड़ा? इस सवाल पर बीएसएफ और थाना ममदोट की पुलिस के दावे जुदा हैं। सतलुज दरिया से बरामद पाकिस्तानी नावों से मछली बरामद होने की पुष्टि तो हुई, लेकिन अब इनका सुराग नहीं मिल रहा है।
4 क्विंटल मछली गायब!
बीएसएफ के डीआईजी बीएस पुरोहित जहां एक ओर यह दावा कर रहे हैं कि नावों से बरामद मछलियाें को जांच के लिए हलके की पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, वहीं थाना ममदोट की पुलिस इससे साफ इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान के साथ उन्हें मछलियां मिलीं ही नहीं।
4 क्विंटल मछली गायब!
बीएसएफ के डीआईजी बीएस पुरोहित ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि बीएसएफ की ओर से सतलुज दरिया में दो पाकिस्तानी नावें, चार जाल और चार क्विंटल मछली पकड़ी गई थीं। दूसरी ओर मामले की जांच कर रहे एएसआई मेजर सिंह ने कहा कि बीएसएफ की तरफ से उन्हें एक शिकायत पत्र मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 क्विंटल मछली गायब!
इसके अलावा पुलिस को दो नाव और चार जाल मिले हैं। इसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। मछलियों के संबंध में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि मछलियां उन्हें नहीं मिलीं। न ही मछलियों को रखने की सुविधा थाने में उपलब्ध है।
विज्ञापन
4 क्विंटल मछली गायब!
क्या है मामला
रविवार रात भारत-पाक सीमा पर सतलुज दरिया के रास्ते घुसपैठ की कोशिश नाकाम साबित हुई थी। यह वाकया फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर स्थित बीओपी दोना तेलु मल के पास का है। घुसपैठिए नाव पर सवार होकर भारतीय सीमा में करीब सात सौ मीटर तक अंदर तक आ चुके थे। भनक लगते ही बीएसएफ के जवानों ने उन पर फायरिंग की थी। इस बीच चार घुसपैठिए दरिया में छलांग लगाकर फरार हो गए। उसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। छानबीन में बीएसएफ को मौके से दो नाच, चार जाल और चार क्विंटल मछली बरामद हुई है। बीएसएफ का दावा है कि घुसपैठिए पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे।