खाकी का रौब दिखाकर एक पुलिसवाला लोगों से पैसे मांग रहा था लेकिन यहां तो कुछ अलग ही हो गया। पुलिसवाले को लेने के देने पड़ गए और पिटा भी, देखिए
2 of 10
थानेदार खाकी का रौब दिखा ऐंठ रहा था रुपये
मामला हरियाणा के पानीपत का है, जहां अनाज मंडी मोड़ स्थित एक फैक्ट्री में खाकी का रौब दिखा पैसे ऐंठ रहे करनाल पुलिस से बर्खास्त हवलदार को लोगों ने धुन डाला। इसकी शिकायत थाना चांदनी बाग पुलिस से कर दी। इसके बाद घबराया बर्खास्त हलवदार फैक्ट्री सुपरवाइजर को छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये का ऑफर देने लगा।
3 of 10
थानेदार खाकी का रौब दिखा ऐंठ रहा था रुपये
आरोप है कि आरोपी हवलदार वाहन चालकों या फैक्ट्री मालिकों को रॉन्ग साइड या ओवरलोड चलने पर धमकाता था। इसके बदले उनसे मंथली मांगता था। मौके पर पहुंची थाना चांदनी पुलिस ने बर्खास्त हवलदार को काबू कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी।
4 of 10
थानेदार खाकी का रौब दिखा ऐंठ रहा था रुपये
अनाज मंडी मोड़ स्थित एक फैक्ट्री के सुपरवाइजर गांव कैमला निवासी नरपाल ने बताया कि एक व्यक्ति लंबे समय से सादी वर्दी में उनकी फैक्ट्री में आता और स्वयं को थाना चांदनी बाग का पुलिस अधिकारी बताता। उन्हें फैक्ट्री बंद करवाने और रास्ते में गाड़ी खड़ी करने पर चालान करने की धमकी देता था। वह चालान से बचाने के नाम पर उनसे रुपये भी ऐंठ लेता था।
5 of 10
थानेदार खाकी का रौब दिखा ऐंठ रहा था रुपये
सुपरवाइजर का आरोप है कि व्यक्ति सालों से ऐसा कर रहा था। उन्होंने बताया कि होली पर भी यह पुलिस की वर्दी पहनकर आया और कर्मचारियों से 500-500 रुपये ऐंठ ले गया। होली से अगले दिन दोबारा फैक्ट्री में पहुंचा और कर्मचारियों को झाड़ते हुए फैक्ट्री में खड़ी गाड़ियों के चालान करने की धमकी दी। इस पर कंपनी सुपरवाइजर से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी भाग गया था।