फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिस्काउंट की लालच में खरीदे थे बीएस-3 वाहन, अब लगेगा झटका

Thu, 06 Apr 2017 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Thu, 06 Apr 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
bs 3 vehicles re sale value will be zero
बीएस 3
डिस्काउंट के चक्कर में जिस तेजी से ग्राहकों ने बीएस-3 कैटेगरी के वाहन खरीदें हैं। अब उस पर एक नए झटके की तैयारी कर लीजिए।
bs 3 vehicles re sale value will be zero
बीएस3 वाहनों के लिए लोगों में धक्का मुक्की - फोटो : File Photo
अगले तीन सालों में इन वाहनों की री-सेल वैल्यू जीरो हो जाएगी। बाजार में इन वाहनों का कोई खरीददार नहीं होगा। क्योंकि वर्ष 2020 में बीएस-6 तक वाहन अपडेट हो जाएंगे। बता दें कि जिले में 30 और 31 मार्च को 7 करोड़ रुपए के 450 से अधिक बीएस-3 वाहन बिके थे, जिसमें मोटरसाइकिल, स्कूटी और कार आदि वाहन शामिल हैं। तीन साल बाद ये वाहन केवल कबाड़ में ही बिक सकेंगे। 
bs 3 vehicles re sale value will be zero
बीएस3 वाहनों के लिए लोगों में धक्का मुक्की
अभी तक ग्राहक खरीदे गए वाहन को कुछ समय तक तक इस्तेमाल करने के बाद उसे बाजार में ठीक-ठीक कीमत में बेच देते थे और अपनी पसंद का कोई नया फीचर व तकनीक वाला वाहन खरीद लेते थे। लेकिन बीएस-3 वाहनों के मामले में ऐसा नहीं हो पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bs 3 vehicles re sale value will be zero
बीएस3 वाहनों के लिए लोगों में धक्का मुक्की
ऑटोमोबाइल कंपनियों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीएस-3 व्हीकल्स को एजेंसियों से वापस प्लांट में लाने सहित अन्य बड़े खर्चे बचाने के चक्कर में भारी डिस्काउंट ऑफर का लालच देकर बीएस-3 वाहनों का सारा स्टॉक दो दिनों में बेच लिया। लेकिन कंपनी ने ग्राहकों को यह नहीं बताया कि ये वाहन दो-तीन सालों में कबाड़ हो जाएंगे। इन वाहनों की री-सेल वैल्यू खत्म हो जाएगी।  
विज्ञापन
bs 3 vehicles re sale value will be zero
बीएस-3 की री-सेल वैल्यू होगी जीरो - फोटो : अमर उजाला
बीएस-4 मानक वाले वाहन बीएस-3 से काफी अपग्रेड हैं। बीएस-3 पर प्रतिबंध के फैसले के बाद बचे हुए दो दिनों में लोगों ने धड़ाधड़ बाइक, गाड़ियां खरीदी हैं। लेकिन इन वाहनों की री-सेल वैल्यू तीन सालों में ना के बराबर हो जाएगी। अनुमान है कि 2020 तक बीएस-6 मानक वाले वाहन बाजार में उपलब्ध होंगे। ऐसे में ग्राहक अपग्रेडेड वाहनों की ओर रुख करेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed