फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला की बेरहमी से हत्या, मासूम बेटे ने बताया हत्या का सच

Mon, 23 Nov 2015 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Mon, 23 Nov 2015 08:24 AM IST
विज्ञापन

महिला की बेरहमी से हत्या, मासूम बेटे ने बताया हत्या का सच

brutal murder of wife in ludhiana, son told truth

महिला की बेरहमी से की गई हत्या से पर्दा भी न उठता यदि साढ़े तीन साल के मासूम ने खौफनाक वारदात का सच न बताया होता। मामला पंजाब के लुधियाना का है। महानगर के पाश इलाके घुमारमंडी में एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी की उसकी पत्नी ने खुदकुशी कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में खुदकुशी को संदिग्ध माना। इस दौरान पुलिस को मृतक महिला के बेटे जो बताया उसे जानकर सभी चौंक गए।

महिला की बेरहमी से हत्या, मासूम बेटे ने बताया हत्या का सच

brutal murder of wife in ludhiana, son told truth

दरअसल बच्चे के बाप दीपक उर्फ रिंकू ने ही अपने छोटे भाई विपिन कुमार के साथ मिलकर अपनी पत्नी को दे दी थी खौफनाक मौत। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वो अपने छोटे भाई के साथ मिल कर अपनी पत्नी सुषमा (26) की गला दबा कर हत्या कर दी और वारदात को छिपाने के लिए शव चुन्नी के सहारे पंखे से लटका दिया। जांच करने पहुंची पुलिस के सामने मृतका के साढ़े तीन साल के बच्चे ने घटना का खुलासा कर दिया।

महिला की बेरहमी से हत्या, मासूम बेटे ने बताया हत्या का सच

brutal murder of wife in ludhiana, son told truth

पुलिस को दी गई शिकायत में संजय कुमार ने बताया कि उसकी बहन सुषमा की शादी करीब साढ़े चार वर्ष पहले घुमारमंडी में रहने वाले दीपक उर्फ रिंकू के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के घर एक बेटे ने जन्म लिया। दोनों ने उसका नाम यश रखा था। शादी के कुछ समय बाद रिंकू शराब पीकर सुषमा से मारपीट करने लगा था। रिंकू का भाई विपिन कुमार भी उसी का साथ देता था। संजय के मुताबिक शनिवार को इलाके में भगवती जागरण था।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की बेरहमी से हत्या, मासूम बेटे ने बताया हत्या का सच

brutal murder of wife in ludhiana, son told truth

इलाके के लोग वहां मौजूद थे। इसी दौरान रिंकू घर पहुंचा और सुषमा के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। विपिन ने भी बड़े भाई रिंकू का साथ दिया। इसके बाद दोनों ने सुषमा की गला दबा कर हत्या कर दी और वारदात को छिपाने के लिए उन्होंने शव को चुन्नी के सहारे लटका दिया। पत्नी सुषमा की हत्या करने के बाद आरोपी रिंकू थाने पहुंचा और उसने पुलिस को बताया उसकी पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस जब वहां पहुंची तो इलाके के लोग जागरण में थे।

विज्ञापन

महिला की बेरहमी से हत्या, मासूम बेटे ने बताया हत्या का सच

brutal murder of wife in ludhiana, son told truth

पुलिस को देख कर सब लोग वहां पहुंच गए। पुलिस जब जांच कर रही थी को मासूम यश अपनी मां को निहार रहा था। पुलिस ने यश के ननिहाल के लोगों की मदद से उससे बात की तो बच्चे ने अटकी आवाज में बताया कि मां को उसके पिता और चाचा ने पहले पीटा और उसकी बाद में दोनों ने चुन्नी से गला दबा दिया। थाना डिवीजन आठ के एसएचओ सब इंस्पेक्टर राजेश ठाकुर ने बताया कि बच्चे की बात सुनने के बाद दोनों को काबू कर लिया गया। दोनों आरोपियों को सोमवार अदालत में पेश किया जाएगा। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed