फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Youth Congress protest in Chandigarh Marched towards CM's residence water cannons

चंडीगढ़ में हरियाणा युवा कांग्रेस का प्रदर्शन: सीएम आवास की तरफ बढ़े, पुलिस ने वाटर कैनन इस्तेमाल कर रोका

Tue, 08 Sep 2026 03:06 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 08 Sep 2026 03:06 PM IST
सार

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने किया। उनके साथ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निशित कटारिया, कार्यकारी अध्यक्ष सोमिल संधू और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी शामिल थे।

विज्ञापन
Haryana Youth Congress protest in Chandigarh Marched towards CM's residence water cannons
हरियाणा युवा कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज चंडीगढ़ में एक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हरियाणा कांग्रेस कार्यालय से मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर रहे थे।

विज्ञापन


सेक्टर 9 से बाहर निकलने वाले रोड पर चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन


स्थिति को नियंत्रित करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिससे युवा कांग्रेस की भीड़ तितर-बितर हो गई। पुलिस ने कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने किया। उनके साथ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निशित कटारिया, कार्यकारी अध्यक्ष सोमिल संधू और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी शामिल थे। इसके अलावा, हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed