फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये बहादुर पुलिस जवान, कारनामे जान आप भी करेंगे सेल्यूट

Fri, 09 Oct 2015 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Fri, 09 Oct 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन

ये बहादुर पुलिस जवान, कारनामे जान आप भी करेंगे सेल्यूट

brave police man, arrested robbers during firing in filmy style

इस जांबांज पुलिस जवान की दास्तां जान आप भी करेंगे सेल्यूट। जांबाज पुलिस जवान ने एक हाथ से जिप्सी का स्टेयरिंग संभाला तो दूसरे से बदमाशों की फायरिंग का जवाब कार्बाइन से दिया। एक बदमाश के करीब पहुंचा तो जिप्सी को चलते हुए छोड़ छलांग लगाई और बदमाश को दबोच लिया। यह किसी हिंदी फिल्म का सीन नहीं था बल्कि बुधवार शाम गांव खेड़ा आलमपुर की पीएनबी शाखा में वारदात के बाद कुछ ऐसा ही सीन दिखा।

ये बहादुर पुलिस जवान, कारनामे जान आप भी करेंगे सेल्यूट

brave police man, arrested robbers during firing in filmy style

ये बहादुर पुलिस कांस्टेबल है। बेल्ट नंबर-651। कांस्टेबल अशोक कुमार। थाना रोहड़ाई। जान की बाजी लगा बैंक लूट भाग दोनों हाथों से फायरिंग करने वाले बदमाश को दबोच पुलिस महकमे को बड़ी सफलता दिलाई। अशोक बुधवार दोपहर रोहतक रोड स्थित टोल प्लाजा पर पीसीआर लेकर खड़ा था। साथ थे एएसआई शेर सिंह। करीब 3:30 बजे वीटी हुई कि खेड़ा आलमपुर की पीएनबी शाखा में डकैती हो गई है।

ये बहादुर पुलिस जवान, कारनामे जान आप भी करेंगे सेल्यूट

brave police man, arrested robbers during firing in filmy style

अशोक ने सबसे पहले टोल प्लाजा पर अवरोध लगाने को कहा। तभी झज्जर की ओर से एक कार को आते देखा, जिसकी लाइट जली थी। उसे समझने में देर नहीं लगी कि इसमें बदमाश हो सकते हैं। वह कुछ करता, इससे पहले बदमाशों ने टोल प्लाजा से पहले ही गाड़ी को राजावास गांव की ओर मोड़ दी। अशोक ने बदमाशों के पीछे जिप्सी दौड़ा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बहादुर पुलिस जवान, कारनामे जान आप भी करेंगे सेल्यूट

brave police man, arrested robbers during firing in filmy style

कुछ देर में ही गाड़ी दौड़ाकर अशोक ने 500 मीटर का फासला कम करते हुए 100 मीटर तक सिमटा दिया। गांव की फिरनी के बाहर आगे बदमाशों की गाड़ी तो पीछे पुलिस की जिप्सी दौड़ रही थी। खुद को घिरा देख बदमाशों ने गाड़ी खेतों की तरफ दौड़ा दी, आगे रास्ता न देख गाड़ी को छोड़ बदमाश पैदल ही दौड़ पड़े। अशोक ने ने जिप्सी खेत में घुसा दी लेकिन गाड़ी मिट्टी में धंस गई। यहां पांचों बदमाश उसे फायर करते हुए भागते दिख रहे थे।

विज्ञापन

ये बहादुर पुलिस जवान, कारनामे जान आप भी करेंगे सेल्यूट

brave police man, arrested robbers during firing in filmy style

उसने यहां बने नाले के सहारे गाड़ी को चला चार-पांच किमी दूर एक टीले पर ले गया। वहां जिप्सी की छत पर चढ़कर देखा बदमाश दूसरी ओर भाग रहे थे। इस पर उसने गाड़ी को वापस किया और एनएच-71 पर आया और यहां टोल प्लाजा से गंगायचा अहीर की ओर ले गया। यहां रजवाहे के साथ करीब एक किमी फिर गाड़ी दौड़ाई तो पांचों बदमाश उसे नजर आए। बदमाश यहां से अलग-अलग दिशा में हो गए। दो एक तरफ तो तीन दूसरी ओर दौड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed