फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Jhota wife denied to cremation without fulfill all demands

झोटा हत्याकांड: सीबीआई ने मुख्य आरोपियों के खंगाले घर, अंतिम संस्कार को लेकर क्या बोलीं पत्नी मनप्रीत कौर?

Thu, 22 Oct 2026 08:36 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाल नेटवर्क, मानसा
अमर उजाल नेटवर्क, मानसा Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 22 Oct 2026 08:36 PM IST
सार

झोटा के परिजन सीएम मान और डीजीपी के इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। पत्नी मनप्रीत कौर ने कहा हमारी जब तक सारी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक हम शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
Jhota wife denied to cremation without fulfill all demands
मनप्रीत कौर, झोटा की पत्नी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में गुरुवार को सीबीआई की छह सदस्यीय टीम ने मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार और विपन गर्ग के घरों की तलाशी ली और विपन के परिजनों से पूछताछ की। उधर, अश्वनी कुमार, उसकी पत्नी नीलम रानी, विपन गर्ग और लाडी को अदालत ने पांच नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पंजाब फार्मेसी काउंसिल ने अश्वनी कुमार का फार्मासिस्ट पंजीकरण भी रद्द कर दिया है। इस बीच, परिवार और इंसाफ कमेटी ने सरकार की ओर से गठित तीन महिला आईएएस अधिकारियों की कमेटी से बातचीत करने से इन्कार कर दिया। झोटा की पत्नी मनप्रीत कौर ने कहा कि सभी मांगें पूरी होने तक न पोस्टमार्टम कराया जाएगा और न अंतिम संस्कार होगा। दसवें दिन भी मानसा के तिकोनी चौक पर धरना जारी रहा।

विज्ञापन




सीबीआई की टीम वीरवार को अश्वनी कुमार और विपन गर्ग के घर पहुंची। घंटों चली जांच के दौरान कुछ सामान और दस्तावेज बरामद होने की जानकारी सामने आई है। टीम देर शाम तक जांच में जुटी रही। चारों आरोपियों को मानसा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजिंद्र नागपाल की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आगे सीबीआई आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन


अश्वनी का फार्मासिस्ट पंजीकरण रद्द
पंजाब फार्मेसी काउंसिल ने हत्याकांड में मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार का फार्मासिस्ट पंजीकरण रद कर दिया है। काउंसिल के चेयरमैन सुनील बंसल ने बताया कि उसका पंजीकरण 10 जुलाई 2020 को जारी किया गया था। झोटा हत्याकांड के मद्देनजर उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तीन आईएएस अधिकारियों की कमेटी से बातचीत से इन्कार
सरकार की ओर से गठित तीन महिला आईएएस अधिकारियों की कमेटी इससे पहले इंसाफ कमेटी और परिवार के साथ दो दौर की बैठक कर चुकी है, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। परिवार और इंसाफ कमेटी मुख्यमंत्री और डीजीपी के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। परिवार ने स्पष्ट किया है कि उसकी सहमति के बिना पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। मृतक के शव को सुरक्षित रखने की अवधि को लेकर विशेषज्ञों की राय ली जा रही है।

पिता ने नशा तस्कर गिरोह पर लगाए आरोप
झोटा के पिता भीम सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या के पीछे नशा तस्कर गिरोह और बड़े तस्करों का हाथ है। उन्होंने मामले में सियासी लोगों की भूमिका की भी जांच करने की मांग की। उनका कहना है कि साजिशकर्ताओं का पर्दाफाश होने और इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी पहले कह चुके हैं कि अश्वनी कुमार ने पूछताछ में बताया था कि उसकी पत्नी को मामले की पूरी जानकारी थी। पुलिस ने नीलम रानी को भी नामजद कर रिमांड पर लिया था। हालांकि, पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद की गई जांच के निष्कर्षों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed