{"_id":"597985fc4f1c1b5f428b491b","slug":"brave-lady-of-panchkula-drives-e-rickshaw-for-survival-in-laws-supported","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए ऐसा क्या हुआ जो बहु दौड़ाने लगी ऑटो, जिद के आगे घरवाले भी हारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए ऐसा क्या हुआ जो बहु दौड़ाने लगी ऑटो, जिद के आगे घरवाले भी हारे
Fri, 28 Jul 2017 09:31 AM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
Updated Fri, 28 Jul 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
ई-रिक्शा महिला ड्राइवर शकुंतला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस महिला ने घर की दहलीज लांघी, समाज के सारे बंधन तोड़ दिए और ऑटो दौड़ाने लगी। जिद भी ऐसी की कि घरवाले भी हार गए, जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ था।
2 of 7
ई-रिक्शा महिला ड्राइवर शकुंतला
पंचकूला के मौली जागरां की रहने वाली शकुंतला उन महिलाओं के लिए मिसाल बनकर उभरी हैं, जो जरा सी मुश्किल देख घबरा जाती हैं। शकुंतला ई रिक्शा चलाकर अपने बच्चों का जीवन संवार रही हैं। खास बात यह है कि इनके ई रिक्शा में ज्यादातर महिलाएं व युवतियां ही सफर करती हैं। लड़कियों का कहन है कि शकुंतला आंटी के साथ वे खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं।
3 of 7
vehicle driving
- फोटो : File Photo
शकुंतला का कहना है कि कोई भी काम करने में शर्म कैसी। भगवान ने हाथ पैर कमाने के लिए दिए हैं, किसी के आगे फैलाने के लिए नहीं। आज वह पूरे सम्मान के साथ ई रिक्शा चला रही हैं और अपने बेटे को शिक्षित बना रही हैं। शकुंतला की जिंदगी में कम मुसीबतें नहीं थीं। 12 साल पहले की बात है, जब उसका पति छोड़कर चला गया। गोद में मात्र तीन दिन का बेटा था और सामने पूरी जिंदगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
vehicle driving
लगा कि वक्त जैसे थम गया। छोटे बच्चे को लेकर कहां जाए, इसे कैसे पालेगी, गृहस्थी कैसे चलेगी आदि सवालों ने शकुंतला को घेर लिया। कई दिन तक वह घर से नहीं निकली। राशन खत्म हो गया। तीन चार दिन तक तो जैसे तैसे बीते लेकिन भूख से नहीं लड़ सकी। मजबूरन उसने अपना सोने का पैंडल बेचा और सड़क किनारे छल्ली बेचना शुरू कर दिया। कई महीने तक यही काम करती रही। फिर लोगों के घरों में झाड़ू पोंछा लगाना शुरू किया।
विज्ञापन
5 of 7
vehicle driving
इस तरह शकुंतला की गृहस्थी चलने लगी। लेकिन बेटे की बीमारी और घर के राशन का खर्च नहीं चल पा रहा था। शकुंतला ने इसी बीच ड्राइविंग सीखी और लोन लेकर ई-रिक्शा खरीद लिया। फिर ई-रिक्शा लेकर सड़कों पर निकल पड़ी। मोहल्ले के लोगों ने उसकी निंदा की। लेकिन उसने किसी की बातों पर ध्यान नहीं दिया। बकौल शकुंतला, उसके सामने अपने बेटे का भविष्य था। वह अपने बेटे को पढ़ाना चाहती थी। इसलिए उसने ई रिक्शा चलाने का निर्णय लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।