फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान पिता की 3 बेटियां और तीनों ही सेना में लेफ्टिनेंट, बताया कैसे रचा इतिहास?

Mon, 26 Feb 2018 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 26 Feb 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
brave daughters of india, three sisters appointed lieutenant in  indian army
सेना में लेफ्टिनेंट बनीं रोहतक के किसान की तीन बेटियां
एक किसान की तीन बेटियों ने एक साथ ज्वॉइन की आर्मी और लेफ्टिनेंट बनीं। इन तीनों बहनों की सक्सेस स्टोरी इतनी दिलचस्प है कि आप गर्व महसूस करेंगे।
brave daughters of india, three sisters appointed lieutenant in  indian army
सेना में लेफ्टिनेंट बनीं रोहतक के किसान की तीन बेटियां
रोहतक के किसान प्रताप सिंह देशवाल दो बेटियां प्रीति, दीप्ति और भतीजी ममता ने यह उपलब्धि हासिल की है। तीनों में देशसेवा की इतना जज्बा था कि बचपन में ही सेना में जाने की ठान ली थी। तमाम चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए दो सगी बहनों व एक कजन सिस्टर ने अब सेना की मेडिकल कौर में लेफ्टिनेंट के पद पर ज्वाइनिंग हासिल की है। बेटियों की इस उपलब्धि पर पिता काफी गर्व महसूस करते हैं।
brave daughters of india, three sisters appointed lieutenant in  indian army
सेना में लेफ्टिनेंट बनीं रोहतक के किसान की तीन बेटियां
मूल रूप से झज्जर के रहने वाले प्रताप सिंह देशवाल ने बताया कि हमारे घर में कोई फौज में नहीं है। पहली बार बेटियों ने जब अपनी सोच बताई तो अजीब लगा। फिर जानकार लोगों से सलाह लेकर बेटियों को पढ़ाने का फैसला लिया। हालांकि पढ़ाई महंगी थी और खेतीबाड़ी के सहारे सब मुमकिन नहीं था, लेकिन बेटियों को बेटों की तरह पाला और दिन-रात मेहनत कर बेटियों को लेफ्टिनेंट बनाकर ही दम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
brave daughters of india, three sisters appointed lieutenant in  indian army
सेना में लेफ्टिनेंट बनीं रोहतक के किसान की तीन बेटियां
देशवाल कहते हैं कि बेटियों को पढ़ाने से दो घर सुधरेंगे। फिर समाज को एक अच्छा संदेश देना भी था। वहीं, ममता की मां सुमित्रा ने बताया कि प्रताप सिंह ने ही उनकी बेटी को भी पढ़ाया और अब वे सेना में जाकर देश व परिवार का नाम रोशन करेगी। आर्मी मेडिकल कोर में भर्ती होने के बाद अब अलग-अलग राज्य में ज्वानिंग मिली है।
विज्ञापन
brave daughters of india, three sisters appointed lieutenant in  indian army
सेना में लेफ्टिनेंट बनीं रोहतक के किसान की तीन बेटियां
प्रीति देशवाल कोलकाता में पढ़ी है और तमिलनाडु के वैलिंगटन ऊटी में मिलिट्री अस्पताल में काम करेगी। मुंबई में पढ़ी दीप्ति को यूपी के आगरा में ज्वानिंग मिली है। पुणे के आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज में पढ़ी ममता को उत्तराखंड के रानीखेत में ज्वानिंग मिली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed