{"_id":"6aa46523771b996cc00139d5","slug":"two-platforms-closed-train-operations-affected-and-passengers-face-increased-difficulties-at-the-railway-station-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1121005-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दो प्लेटफार्म बंद, ट्रेनों का संचालन प्रभावित, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दो प्लेटफार्म बंद, ट्रेनों का संचालन प्रभावित, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिनों के मेगा ब्लॉक के चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 बंद होने से 20 महत्वपूर्ण ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदल दिए गए हैं। इससे प्लेटफॉर्म 1 से 4 पर भीड़ बढ़ गई है। सुबह से यात्री सामान लेकर ट्रेनों की सही लोकेशन और बदले प्लेटफॉर्म की जानकारी के लिए परेशान नजर आए।
भीड़ नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ, रेलवे प्रबंधन और आरएलडीए के कर्मचारी तैनात रहे। बुजुर्गों, बच्चों और भारी सामान वाले यात्रियों को बदले प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। वहीं, कुछ ट्रेनों को चंडीगढ़ की जगह अंबाला कैंट से शॉर्ट टर्मिनेट या शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। ऐसे यात्रियों को अंबाला-चंडीगढ़ के बीच सड़क मार्ग से सफर करना पड़ रहा है।
10 से 22 सितंबर तक बदली रहेगी व्यवस्था
रेलवे के अनुसार चंडीगढ़-यशवंतपुर कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म 5 से 3 और वापसी की ट्रेन का 6 से 4 किया गया है। चंडीगढ़-मदुरै सुपरफास्ट 5 से 4, वापसी 4 से 2, चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 5 से 3 और वापसी 4 से 3 चलेगी। चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी का प्लेटफॉर्म 6 से 3, अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत का 6 से 1 और लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का 4 से 2 किया गया है। कई अन्य ट्रेनों के प्लेटफॉर्म भी बदले गए हैं।
विज्ञापन
रेलवे ने यात्रियों को घर से निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति, प्लेटफॉर्म और बोर्डिंग स्टेशन की जानकारी जांचने की सलाह दी है।