{"_id":"5a51e2784f1c1b4a198b548a","slug":"boy-and-girl-committed-suicide-in-school-in-moga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सहपाठी से इश्क कर बैठी छात्रा, जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई, फिर यूं मिले युवक और युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहपाठी से इश्क कर बैठी छात्रा, जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई, फिर यूं मिले युवक और युवती
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Mon, 15 Jan 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने की सुसाइड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहपाठी से बेपनाह इश्क कर बैठी 12वीं की छात्रा, लेकिन जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई और फिर स्कूल में ऐसे हाल में मिले दोनों, पुलिस चौंक गई देखकर।
प्रेमी जोड़े ने की सुसाइड
मामला पंजाब के मोगा का है। निहाल सिंह वाला सब डिवीजन के तहत गांव जवाहर सिंह वाला में स्थित सरकारी आदर्श स्कूल में 12वीं कक्षा के सहपाठी छात्र-छात्रा ने स्कूल में जहरीली दवा पी ली और दोनों की अस्पताल में मौत हो गई। थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने धारा 174 सीआरपीसी तहत कार्रवाई की है।
प्रेमी जोड़े ने की सुसाइड
स्कूल के प्रिंसिपल अमनदीप वत्स ने दावा किया कि यह घटना स्कूल के बाहर हुई है। उन्होंने दावा किया कि ओर कई विद्यार्थियों समेत यह विद्यार्थी सुखविंदर सिंह गांव बारेवाला और छात्रा ममता कौर गांव खोटे 4 दिन से स्कूल से गैर हाजिर थे। उनके गैर हाजिर होने के बारे में उनके माता पिता को अवगत करवा दिया गया था। वहीं शनिवार को प्री-बोर्ड की परीक्षा स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने की सुसाइड
जानकारी के मुताबिक, विद्यार्थी सुखविंदर सिंह (17) गांव बारेवाला और ममता कौर (17) दोनों सरकारी आदर्श स्कूल, जवाहर सिंह वाला में 12वीं कक्षा में सहपाठी थे। यहां सिविल अस्पताल में उनके सहपाठी विद्यार्थियों ने बताया कि दोनों में प्रेम संबंध थे और शादी करवाना चाहते थे। पता लगा है कि दोनों स्कूल पहुंचने से पहले निहाल सिंह वाला भी गए थे और उसके बाद स्कूल में पहुंचे।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने की सुसाइड
फिर स्कूल पहुंचते ही दोपहर में जहरीली दवा पी ली और जैसे ही हालत बिगड़ने लगी, सभी को पता चल गया और हड़कंप मच गया। उन दोनों को बेहोशी की हालत में निहाल सिंह वाला स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचते विद्यार्थी सुखविंदर सिंह की मौत हो गई और कुछ देर बाद छात्रा ममता ने भी दम तोड़ दिया।