बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर विनोद खन्ना अब हम सबके बीच नहीं हैं, लेकिन उनके सियासी ज़िन्दगी की आखिरी तस्वीरें देखें और विनोद खन्ना को याद कर अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करें।
बॉलीवुड अभिनेता व पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी सांसद विनोद खन्ना का निधन हो गया। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत पंजाब से ही की थी। वह पंजाब के राज्यपाल वीपी बदनौर के शपथ ग्रहण समारोह में आखिरी बार 22 अगस्त 2016 को चंडीगढ़ आए थे।
3 of 8
विनोद खन्ना की कुछ अनदेखी तस्वीरें
उस समय भी वह बहुत कमजोर दिख रहे थे। इसके बाद उन्हें किसी पब्लिक कार्यक्रम में नहीं देखा गया।
4 of 8
विनोद खन्ना की कुछ अनदेखी तस्वीरें
विनोद खनना का जन्म 6 अक्टूबर,1946 को पेशावर में हुआ था। वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। बीमारी के चलते वह पंजाब विधान सभा चुनाव में भी नहीं आ पाए थे।
5 of 8
विनोद खन्ना की कुछ अनदेखी तस्वीरें
अपने गुरदासपुर वाले घर से वह 2016 में 11 व 12 सितंबर में आए थे। 2014 के लोस चुनाव में वह चौथी बार गुरदासपुर से चुनाव जीते थे।