{"_id":"5a91025c4f1c1b9b248b6c6c","slug":"bollywood-actor-dharmendra-garam-dharam-restaurant-in-murthal-of-sonipat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों के बाद अब ढाबा खोलेंगे धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल पर भी बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मों के बाद अब ढाबा खोलेंगे धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल पर भी बड़ा खुलासा
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Mon, 26 Feb 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
एक्टर धर्मेंद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों में काम करने के बाद एक्टर धर्मेंद्र अब ढाबा खोलेंगे। उन्होंने दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल को लेकर भी बड़ा खुलासा किया।
एक्टर धर्मेंद्र
दरअसल एक्टर धर्मेंद्र देश भर में अपने ढाबों की एक चेन खोलना चाहते हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत भी कर दी है, जिसके तहत सबसे पहला ढाबा हरियाणा के सोनीपत जिले में मुरथल शहर में खोला गया है। शुक्रवार को धर्मेंद्र मुरथल में 'गरम धरम' नाम से ढाबे का उद्घाटन करने पहुंचे।
एक्टर धर्मेंद्र
हर ओर धर्मेंद्र की फिल्मों के पोस्टर, उनकी फिल्मों से जुड़ी चीजें और उनसे जुड़े ट्रक, जीप, ट्रैक्टर। कुछ ऐसा ही स्वरूप है फिल्म इंडस्ट्री के ही-मैन धर्मेंद्र के ढाबे ‘गरम धरम’ का। इस ढाबे की पार्किंग परिसर में शोले फिल्म वाली बड़ी टंकी बनाई गई है, ताकि यह लोगों का आकर्षण बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्टर धर्मेंद्र
इस मौके पर धर्मेंद्र ने बताया कि वह कई बार हाइवे से निकले और मुरथल में ही ढाबों पर खाना खाया। यहां का खाना हर जगह मशहूर है और इसे ध्यान में रखते हुए ही मैंने हाइवे से गुजरने वाले लोगों के लिए ढाबों की चेन खोलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
एक्टर धर्मेंद्र
अमर उजाला से खास बातचीत में धर्मेंद्र ने बताया कि सन्नी और बॉबी देओल के साथ उनकी अगली फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो गई है। कॉमेडी फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर’ जल्द रिलीज होगी। फिल्म में सन्नी और बॉबी देओल भाई बने हैं और वो खुद एक मनमौजी वकील का किरदार निभा रहे हैं।