फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन मनाली जाते हुए रुके चंडीगढ़, पंजाब में खाए आलू के पराठे, देखने उमड़े प्रशंसक

Thu, 28 Nov 2019 12:15 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 28 Nov 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
bollywood actor amitabh bachchan stayed in chandigarh, punjab
महानायक अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
फिल्म शूटिंग के लिए मनाली जा रहे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कुछ समय के लिए पंजाब और चंडीगढ़ में रुके। उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी।
bollywood actor amitabh bachchan stayed in chandigarh, punjab
महानायक अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के लिए महानायक अमिताभ बच्चन को बुधवार को मनाली जाना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। इस कारण उन्हें कुछ देर चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही रुकना पड़ा। उसके बाद सड़क मार्ग से अमिताभ बच्चन मनाली के लिए रवाना हुए।
bollywood actor amitabh bachchan stayed in chandigarh, punjab
महानायक अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले अमिताभ बच्चन पंजाब में रूपनगर मार्ग पर स्थित गांव सोलखियां की हैरिटेज हवेली में भी अचानक पहुंचे। फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली जाते समय अमिताभ बच्चन सुबह लगभग 10 बजे हवेली हैरीटेज में पहुंचे। वह होटल के कमरे में लगभग डेढ़ घंटा रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actor amitabh bachchan stayed in chandigarh, punjab
महानायक अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अमिताभ बच्चन ने होटल के कमरे में आराम करने के बाद नाश्ता किया। इसके बाद वे मनाली के लिए रवाना हो गए। रवाना होते समय उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने किसी को पास नहीं आने दिया पर लोगों ने दूर से ही मोबाइल में बॉलीवुड के सुपरस्टार की तस्वीरें कैद कर लीं।
विज्ञापन
bollywood actor amitabh bachchan stayed in chandigarh, punjab
महानायक अमिताभ बच्चन
ब्रह्मास्त्र फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन व मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के माध्यम से पहली बार बड़े पर्दे पर रणबीर-अलिया की जोड़ी दिखाई देगी। बताया जा रहा है कि यह धर्मा प्रोडक्शन की अब तक की यह सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म 2020 में रिलीज होगी। इसका बजट करीब 150 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग मनाली में चल रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed