फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP rally in support of CAA in Jalandhar, Ludhiana and Pathankot

पंजाब में सीएए के समर्थन में उतरे भाजपाई, बोले-कानून नागरिकता देने का, छीनने का नहीं

Wed, 15 Jan 2020 01:09 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/लुधियाना/पठानकोट( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/लुधियाना/पठानकोट( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
BJP rally in support of CAA in Jalandhar, Ludhiana and Pathankot
BJP - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में मंगलवार को लुधियाना में भाजपा ने समर्थन रैली निकाली। इसमें जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉक्टर निर्मल सिंह विशेष तौर पर पहुंचे।  निर्मल सिंह ने कहा कि सीएए को संसद ने पास किया है इसलिए इस कानून के खिलाफ कोई कुछ नहीं कर सकता है। यह कानून देश में नागरिकता देने के लिए बना है ना कि किसी की नागरिकता छीनने के लिए। 

विज्ञापन


इस कानून को लेकर कांग्रेस और अन्य दल गलत प्रचार कर रहे हैं। भाजपा उनके मंसूबों को किसी हालत में पूरा नहीं होने देगी। आम लोगों को इस कानून के संबंध में जानकारी देने के लिए देश भर में भाजपा रैलियां आयोजित कर रही है। वहीं भाजपा कार्यकर्ता भी इसमें जुटे हैं। इसका फायदा साफ दिखने लगा है कि आज लोग सीएए का मतलब समझ चुके हैं। 
विज्ञापन


आने वाले दिनों में पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। पंजाब में भाजपा के सहयोगी अकाली दल की तरफ से विरोध करने के सवाल पर डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि उन्हें इस बात की पूरी जानकारी तो नहीं है फिर भी वह ऐसा नहीं कर सकते हैं क्योंकि संसद में उन्होंने समर्थन में वोट किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 पठानकोट में भी रैली
विधायक दिनेश सिंह बब्बू के नेतृत्व सीएए और एनआरसी को लेकर समर्थन रैली का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री गोविंद प्रसाद और भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शर्मा विशेष रूप में उपस्थित हुए। रैली विवेकानंद पार्क सुजानपुर से शुरू हुई और शेखां मोहल्ला, सब्जी मंडी, मेन बाजार से होते हुए पुल नंबर-5 पर संपन्न हुई। वन मंत्री गोविंद प्रसाद ने सीएए और एनआरसी को लेकर विपक्षी दलों पर खूब तंज कसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी नेता सीएए और एनआरसी के बारे में गलत प्रचार कर रहे हैं। 

सीएए देश के किसी भी नागरिक के खिलाफ नहीं : राकेश राठौर
जालंधर में नागरिकता संशोधन कानून को पंजाब में लागू ना करने पर भाजपा ने मंगलवार को प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान रमन पब्बी ने की। राकेश राठौर ने कहा कि यह कानून देश के किसी भी नागरिक के खिलाफ नहीं हैं। राज्य के लोगों को कांग्रेस और पंजाब सरकार के बहकावे में नहीं आना चाहिए। केंद्र सरकार लोगों के भले के लिए काम कर रही है। हम सभी को इस कानून का सम्मान करना चाहिए और अच्छे नागरिक होने का कर्तव्य निभाना चाहिए। 

पंजाब में इस कानून को लागू ना करने का सीधा मकसद राजनीति है। रमन पब्बी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा ही देश के विकास में बनाए जाने वाले कानूनों के रास्ते में अड़चनें पैदा की हैं और अब भी वह देशवासियों को बहका कर देश का माहौल खराब करने पर तुली हुई है। कांग्रेस ने हमेशा ही निजी हित की राजनीति की है जबकि भाजपा जो भी फैसला लेती है वह देशहित में होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed