भाजपा नेत्री और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मंगलवार को गोवा में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इससे जहां उनके प्रशंसक स्तब्ध रह गए वहीं उनके परिवार में भी मातम पसर गया। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा कि मात्र 42 साल की उम्र में सोनाली इस दुनिया को अलविदा कह गई। उनकी मौत पर सवाल भी उठ रहे हैं। मौत से पहले सोनाली ने अपनी मां से आखिरी बात की थी। इसमें उन्होंने अपने ऊपर कुछ किए जाने का शक जताया था। सोनाली की मौत के बाद उनकी बहन ने इसका खुलासा किया है। सोनाली की बहन रुपेश ने कहा कि सोनाली ने मां से फोन पर हुई बात में कहा था कि मुझे मेरे खाने में गड़बड़ लग रही है, मेरे शरीर में गड़बड़ हो रही है, जैसे किसी ने मेरे ऊपर कुछ किया हो।
सोनाली फोगाट की आखिरी कॉल: मां! मेरे खाने में कुछ गड़बड़ है, लग रहा जैसे कि...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 23 Aug 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन