फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसानों के सपनों पर बरसे ओले, सरसों और गेहूं की फसल तबाह

Sat, 28 Jan 2017 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 28 Jan 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
Big loss to farmers by rain and hailstone, mustard and wheat crops destroyed
किसानों को नुकसान - फोटो : अमर उजाला

बुधवार और वीरवार को हुई बरसात के कारण कई क्षेत्रों में जहां फसलों को बेहद फायदा हुआ है। वहीं कई जगहों पर बरसात के साथ ओले गिरने से किसानों की पूरी की पूरी फसल तबाह हो गई है। 

Big loss to farmers by rain and hailstone, mustard and wheat crops destroyed
किसानों को नुकसान - फोटो : अमर उजाला

दोनों दिन कुल 31.3 एमएम बरसात हुई। जनवरी में अब तक 36 एमएम बरसात हुई है। बरवाला और अग्रोहा ब्लॉक के कई गांवों में बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि के कारण सरसों की पककर तैयार खड़ी पूरी फसल बर्बाद हुई है, जबकि 50 फीसदी तक गेहूं की फसल को नुकसान हुआ। जिले के कई गांवों में वीरवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बारिश के साथ ओले गिरने लगे थे, जिससे खेतों में लहराती सरसों की फसल टूटने के साथ ही खेतों में सफेद चादर बिछ गई। 

Big loss to farmers by rain and hailstone, mustard and wheat crops destroyed
किसानों को नुकसान - फोटो : अमर उजाला

सरसों के पूरे के पूरे खेत तहस-नहस हो गए। गांव मिर्जापुर, धांसू, सुलखनी, खरकड़ी, खोखा, न्याणा आदि गांवों में ओलों के कारण सरसों की 100 फीसदी फसल खत्म हो गई है। ओलावृष्टि के कारण उकलाना से तीन गांवों, बरवाला से 8, बास से चार गांवों में कहीं-कहीं नुकसान की खबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Big loss to farmers by rain and hailstone, mustard and wheat crops destroyed
किसानों को नुकसान - फोटो : अमर उजाला
सामान्य से तीन गुना हुई बरसात
जनवरी में अब तक कुल 36 एमएम बरसात हुई है, जो सामान्य से तीन गुनी है। सामान्य तौर पर जनवरी के में 12.3 एमएम बरसात होती है, लेकिन पिछले दो दिनों में हुई बारिश ने जनवरी के पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जनवरी 1954 में 98.3 एमएम दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
Big loss to farmers by rain and hailstone, mustard and wheat crops destroyed
किसानों को नुकसान - फोटो : अमर उजाला

कई गांवों में ओलावृष्टि से सरसों की फसल खराब होने की सूचना आई थी। अधिकारी फील्ड में मुआयने के लिए गए हैं। इसकी ओवरऑल रिपोर्ट आने में अभी समय लगेगा। -डॉ. प्रवीन मंडल, कृषि विशेषज्ञ कृषि विभाग हिसार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed