{"_id":"581a220e4f1c1b5e384370fd","slug":"big-accident-at-jind-patiala-road-4-youth-dead-on-the-spot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी का कार्ड देने गए युवकों की दर्दनाक मौत, लाशें भी काटकर निकालनी पड़ी (Pics)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का कार्ड देने गए युवकों की दर्दनाक मौत, लाशें भी काटकर निकालनी पड़ी (Pics)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Fri, 04 Nov 2016 01:32 AM IST
सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 नवंबर को शादी थी, उसी का कार्ड देने जा रहे युवकों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि लाशें काटकर निकालनी पड़ी। तस्वीरें
सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत
दिल्ली-पटियाला मार्ग पर गांव खटकड़ के निकट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ढाबे के सामने खड़े ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में कार सवार चार दोस्तों की मौत हो गई और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक के पीछे घुस गाड़ी को ट्रैक्टर के माध्यम से बाहर निकाला और जिसके बाद युवकों की पहचान संभव हो पाई।
सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में मरने वाला एक युवक जींद का है, जबकि दो युवक उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। वहीं एक युवक हिसार का है। मरने वाले चारों युवक दोस्त थे और शादी का कार्ड बांटने के लिए उचाना गए थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर उनके परिजनों को सूचना दे दी। शवों का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को हो पाएगा। मरने वाले चारों दोस्त दिल्ली में किसी निजी कंपनी में जॉब करते थे।
विज्ञापन
सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत
बुधवार सुबह चारों दोस्त कार में सवार होकर कार्ड देने के लिए घर से निकले थे और शाम को उचाना की तरफ से कार्ड देकर वापस जींद आ रहे थे। जब वह गांव खटकड़ के निकट पहुंचे तो गाड़ी की रफ्तार तेज होने के चलते अचानक अनियंत्रित हो गए। कंट्रोल नहीं होने पर एक ढाबे के बाहर खड़े ट्रक के पीछे के हिस्से में जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी का आधे से ज्यादा हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया।
सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत
हादसा होते ही आसपास के लोगों ने गाड़ी में फंसे युवकों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके। इसके बाद में सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर की सहायता से गाड़ी को ट्रक के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। युवकों के मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर उनके परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद युवकों के परिजन जींद के लिए रवाना हो गए।