फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, भारतीय सेना के जवानों का पूरा गांव, हर घर में रहते हैं सैनिक

Tue, 01 Nov 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Tue, 01 Nov 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
unique village of army soldiers, day started with army trainning, situated in hisar of haryana
भारतीय सेना के जवानों का अनोखा गांव
ये भारतीय सैनिकों का गांव है। यहां हर घर में सैनिक रहते हैं। गांव के लड़कों की सुबह फौजी ट्रेनिंग के साथ शुरू होती है। ये गांव बार्डर के पास नहीं है।
unique village of army soldiers, day started with army trainning, situated in hisar of haryana
होशियारपुर के गांव
बात हो रही है हरियाणा के हिसार के गांव सौथा की। गांव के पास बने मैदान में छुट्टी पर आए सेना के जवान ही युवाओं को सेना भर्ती की ट्रेनिंग देते हैं। पिछले 9 बरसों से ये सिलसिला जारी है। यही वजह है 3,800 की आबादी वाले इस गांव के 45 युवा सेना में तैनात हैं।
unique village of army soldiers, day started with army trainning, situated in hisar of haryana
इंडो पाक बॉर्डर पर हाईअलर्ट के चलते लोगों ने छोड़ा गांव - फोटो : अमर उजाला
युवाओं के जज्बे को देखते हुए पंचायत ने भी सुविधाओं पर ध्यान दिया है। सेना के प्रति गांव के युवाओं का उत्साह देखते हुए गांव के सरपंच ने 9 एकड़ जमीन पर ट्रेनिंग के लिए एथलेटिक ट्रैक बनवाया है। खेलों और सेना के प्रति युवाओं के रुझान से अच्छी बात यह है कि गांव का कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
unique village of army soldiers, day started with army trainning, situated in hisar of haryana
भारतीय सेना के जवानों का अनोखा गांव
साल 2007 में गांव के सुरेंद्र उर्फ टीनू का पैरामिलिट्री में सिलेक्शन हुआ था। उन्हें राष्ट्रपति की सुरक्षा का अहम जिम्मा मिला। टीनू जब छुट्टी पर आया तो उसे कमांडो के रूप में देखकर उसके गांव के युवा इंस्पायर हुए। टीनू ने उसी दिन से युवाओं को ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया। इस प्रयास में साथ आकर खड़े हुए गांव के दूसरे सैनिक रोहताश, फुलकुमार व संदीप। चारों ने मिलकर गांव में मैदान बनाया और युवाओं को ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
unique village of army soldiers, day started with army trainning, situated in hisar of haryana
भारतीय सेना के जवानों का अनोखा गांव
वर्तमान में पुराने व नए मिलाकर गांव के 45 लोग सेना में भर्ती हैं। इनमें से 22 युवा तो पिछले तीन-चार सालों में ही भर्ती हुए हैं। तत्कालीन सरपंच रामस्वरूप चहल ने 1987 में ही गांव के चारों ओर व गलियों में फ्लड लाइटें लगवा दी थी। इसके अलावा गांव के चारों कोनों में सार्वजनिक शौचालय बनवा दिए थे। गांव में हर माह तीन-चार फौजी छुट्टी पर आते रहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed