{"_id":"5a8453e14f1c1bf07b8b7464","slug":"bathinda-lady-hair-trapped-in-racing-car-in-yadvindra-garden-pinjore-died","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति संग वैलेंटाइन डे मनाने निकली थी, इतनी दर्दनाक मौत मिली, तस्वीरें देख नहीं पाओगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति संग वैलेंटाइन डे मनाने निकली थी, इतनी दर्दनाक मौत मिली, तस्वीरें देख नहीं पाओगे
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला)
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
पिंजौर में रेसिंग कार में फंसी महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैलेंटाइन डे मनाने पति के साथ गई थी, लेकिन सोचा न था कि मौत मिलेगी और वो भी इतनी दर्दनाक। हादसे की तस्वीरें, मजबूत दिल वाले ही देख पाएंगे।
पिंजौर में रेसिंग कार में फंसी महिला
हादसा पिंजौर स्थित यादविंद्रा गार्डन में हुआ। मृतक महिला पंजाब के बठिंडा के रामपुरा फूल की रहने वाली थी। यादविंद्रा गार्डन के एक्वा विलेज में गो कार्टिंग के दौरान टायर की चपेट में बाल आने की वजह से महिला की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि आसपास मौजूद लोग भी बदहवास हो गए। बाल फंसने की वजह से महिला के सिर का उपरी हिस्सा पूरी तरह उखड़ गया, जिस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पिंजौर में रेसिंग कार में फंसी महिला
घटना बुधवार दोपहर बाद करीब दो बजे की है। हादसे के बाद लोग दहशत में हैं और पिंजौर गार्डन आने से घबरा रहे हैं। वहीं मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बयान तो दे दिए हैं, लेकिन मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। उधर पुलिस ने महिला के शव, उसके बाल और रेसिंग कार को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर में रेसिंग कार में फंसी महिला
रामपुरा के गांव में आढ़ती का काम करने वाले अमरदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को लुधियाना में उनके एक रिश्तेदार की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए उनके मौसेरे भाई विदेश से आए थे। शादी के बाद बुधवार को वैलेंटाइन डे था तो सभी ने घूमने का प्रोग्राम बनाया। इसके तहत सभी एक साथ पिंजौर गार्डन आए थे। यहां उन्होंने रेसिंग कार हायर की और झूले लेने लगे।
विज्ञापन
पिंजौर में रेसिंग कार में फंसी महिला
अमरदीप ने बताया कि वे भी पत्नी पुनीत के साथ एक रेसिंग कार में बैठ गए। सब कुछ ठीक था, अचानक पुनीत के बाल रेसिंग कार के पटे में फंस गए। रफ्तार तेज होने के बाद बाल फंसते चले गए और देखते ही देखते पुनीत चिल्लाने लगी। एक झटके में उसके सिर के बाल अलग हो गए और खोपड़ी से खून निकलने लगा। इससे पहले वे कुछ करते पुनीत ने बेहोश हो गई।