आज से सभी चाहे वो पीएम हो, सीएम हो या कोई भी मंत्री हो उनकी गाड़ियों से लालबत्ती हट जाएगी। यानि कल से कोई VIP नहीं रहेगा, जानिए ऐसा क्यों?
पूरे देश में कल से VIP कल्चर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। दरअसल, केंद्रीय कैबिनेट ने वीवीआईपी कल्चर को खत्म करते हुए लाल और नीली बत्ती के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने का फैसला लिया था जो 1 मई को यानि आज लागू हो जाएगा।
यह रोक केंद्रीय मंत्रियों और अफसरों पर लागू होगी। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने साफ कर दिया है कि लालबत्ती की इजाजत पीएम को भी नहीं होगी। इसके अलावा, ये फैसला राज्य सरकार पर भी लागू होगा।
हालांकि, इमर्जेंसी सर्विसेज को नीली बत्ती के इस्तेमाल की इजाजत रहेगी। सरकार मोटर वीकल ऐक्ट के उस प्रावधान को ही खत्म करने जा रही है, जो केंद्र और राज्य सरकार के कुछ खास लोगों को लाल बत्ती की इस्तेमाल की इजाजत देता है।
5 of 8
Captain Amarinder Singh
- फोटो : अमर उजाला
कमाल की बात ये है कि पंजाब में करीब 2 महीने पहले से ही VIP कल्चर का कोई नामोनिशान नहीं है। यहां कैप्टन अमरिंदर की सरकार मे सभी की गाड़ियों से लालबत्ती हटवा दी है।