फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4 मिनट में 'दंगल' जीत इतिहास रचने के बाद बजरंग पूनिया ने दिखाई जिंदादिली, आप कहेंगे- शाबाश

Tue, 21 Aug 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Tue, 21 Aug 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Punia Dedicated Asian Games Gold Medal To Late Atal Bihari Vajpayee
बजरंग पूनिया
एशियन गेम्स में 4 मिनट में 'दंगल' जीतकर स्वर्णिम इतिहास रचने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने जिंदादिली दिखाते हुए ऐसी बात कहीं, सुनकर आप कहेंगे- शाबाश बेटा।
Bajrang Punia Dedicated Asian Games Gold Medal To Late Atal Bihari Vajpayee
BAJRANG PUNIA
18वें एशियाई खेलों में 65 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले बजरंग पूनिया ने अपनी जीत दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित की है। पूनिया ने कहा कि मैं यह स्वर्ण पदक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित करता हूं जिनका हाल ही में निधन हुआ है। उन्होंने इस पदक का श्रेय अपने मेंटर योगेश्वर दत्त को भी दिया, साथ ही मां-बाप का भी आभार व्यक्त किया।
Bajrang Punia Dedicated Asian Games Gold Medal To Late Atal Bihari Vajpayee
atal bihari vajpayee bajrang
बजरंग पूनिया ने फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में जापान के पहलवान तकातानी डियाची को 11-8 से हराया। इसके साथ ही वे एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के 9वें पहलवान हो गए। भारत ने एशियाई खेलों में अब तक कुल 10 गोल्ड मेडल जीते हैं। करतार सिंह भारत के ऐसे पहलवान हैं, जो दो एशियाई खेलों (1978 बैंकाक और 1986 सियोल) में गोल्ड मेडल जीते चुके हैं। हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर बजरंग को 3 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bajrang Punia Dedicated Asian Games Gold Medal To Late Atal Bihari Vajpayee
bajrang punia
एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर पहलवान बजरंग पूनिया ने अपने गुरु से किया हुआ वादा पूरा कर दिया। यह वादा बजरंग पूनिया एशियन गेम्स में जाने से पहले अपने गुरु ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त से किया था। बजरंग पूनिया ने योगेश्वर दत्त से कहा था कि वह एशियन गेम्स में पहले जीती चांदी को इस बार जरूर सोने में बदलकर लाएगा और देश का नाम रोशन करेगा। क्योंकि पहलवान बजरंग पूनिया पिछले एशियन गेम्स में सिलवर मेडल जीत चुका है।
विज्ञापन
Bajrang Punia Dedicated Asian Games Gold Medal To Late Atal Bihari Vajpayee
bajrang punia
वहीं बजरंग की नजर टोक्यो ओलंपिक पर टिकी हुई है और वह ओलंपिक को अपना बड़ा टारगेट देखकर आगे बढ़ रहा है तो वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए भी जंग जारी रखने की बात बजरंग कहता है। बजरंग पूनिया को शुरूआत से ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त का साथ मिला है और इसलिए योगेश्वर को वह अपना गुरु मानते है। योगेश्वर दत्त ने बताया कि वह जब भी साथ रहते है तो अधिकतर कुश्ती को लेकर ही बात होती है। क्योंकि बजरंग से उनको बड़ी उम्मीद रहती है कि वह हर जगह देश का नाम रोशन करके आएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed