फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   UPs paddy is being sold in mandis with the connivance of officials: Abhay

अधिकारियों की मिलीभगत से मंडियों में बेचा जा रहा यूपी का धान : अभय

विज्ञापन
- करनाल, इंद्री और घरौंडा मंडियों में बिना गेट पास धान की खरीद का आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया कि हरियाणा की मंडियों में उत्तर प्रदेश से सस्ता धान लाकर बेचा जा रहा है। करनाल, इंद्री और घरौंडा की मंडियों में बिना गेट पास धान पहुंचने और खरीद रिकॉर्ड में हेरफेर का खेल चल रहा है। उन्होंने इसके पीछे अधिकारियों, व्यापारियों और बिचौलियों की मिलीभगत होने का आरोप लगाया है।


चंडीगढ़ में जारी बयान में चौटाला ने कहा कि यूपी नंबर की पिकअप गाड़ियों और स्थानीय ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिये धान मंडियों तक पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय किसानों के रकबे पर दूसरे प्रदेश की फसल दर्ज कर खरीद के आंकड़ों में गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाहरी धान की आवक से स्थानीय किसानों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। उनकी फसल मंडियों में पहुंचने के बावजूद जगह नहीं मिल रही जबकि बिना दस्तावेज धान की खरीद हो रही है। गेट पास व्यवस्था में गड़बड़ियों का फायदा उठाया जा रहा है। इनेलो ने सरकार से पूरे मामले की जांच कराने, दोषी अधिकारियों व कारोबारियों पर कार्रवाई करने और स्थानीय किसानों की फसल की खरीद को प्राथमिकता देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed