{"_id":"6ae2579be963d709430c9c5b","slug":"pgi-contractual-staff-to-wear-black-armbands-starting-november-3-if-bonus-is-not-received-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1161974-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बोनस नहीं मिला तो 3 नवंबर से काली पट्टी बांधेंगे पीजीआई के संविदा कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बोनस नहीं मिला तो 3 नवंबर से काली पट्टी बांधेंगे पीजीआई के संविदा कर्मचारी
विज्ञापन
13 नवंबर तक एरियर का 50% भुगतान नहीं हुआ तो 14 नवंबर से भूख हड़ताल की चेतावनी
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पीजीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पीजीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने लंबित मांगों को लेकर पीजीआई निदेशक को बुधवार को ज्ञापन सौंपा है। यूनियन ने प्रशासन को दिए ज्ञापन में कहा है कि 2 नवंबर तक नियम-25 के तहत बोनस का भुगतान नहीं हुआ तो 3 नवंबर से कर्मचारी अनिश्चितकाल के लिए काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे। वहीं, 13 जनवरी 2024 से लंबित एरियर का 50 प्रतिशत भुगतान नहीं होने पर 14 नवंबर से 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
यूनियन के अनुसार, 12 अगस्त 2025 और 22 अप्रैल 2026 को प्रशासन की ओर से दिए गए लिखित आश्वासनों पर कार्रवाई नहीं हुई है। 7 मई 2026 के बाद यूनियन के साथ कोई बैठक भी नहीं हुई। कर्मचारियों ने यूनिफॉर्म, कैजुअल लीव, ग्रुप इंश्योरेंस के तहत चिकित्सा सुविधा और संगरूर सहित अन्य स्थानों पर तैनात कर्मचारियों को डीसी चंडीगढ़ की दरों के अनुसार वेतन देने की मांग उठाई है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया तो दिवाली से पहले बैठक कर एक दिवसीय सामूहिक भूख हड़ताल या काम बंद करने का फैसला लिया जाएगा।