{"_id":"5b7a762042c79246532690c6","slug":"ekam-singh-dhillon-murder-case-accused-wife-seerat-smuggles-drugs-in-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 फीट के पति को मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक किया था, अब जेल में किया ये कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 फीट के पति को मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक किया था, अब जेल में किया ये कांड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
Updated Mon, 20 Aug 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
मोहाली में पति को मारकर सूटकेस में पैक किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6 फीट के पति को मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक कर दिया था। आरोपी महिला ने अब जेल में ऐसा कांड कर दिया है कि पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
अब सीरत का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाएगी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मामला पंजाब के रोपड़ का है। मोहाली के बहुचर्चित एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड में मुख्य आरोपी, मृतक की पत्नी सीरत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं । अब रोपड़ जेल में उसे नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा गया है। साथ ही रोपड़ सिटी ठाणे में उस पर नशा तस्करी का केस भी दर्ज हुआ है। जेल सुपरिंटेंडेंट की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। जल्दी ही सीरत को रोपड़ पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर तस्करी के राज को खोलेगी।
12 साल के बेटे ने खोली हत्या की पोल
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सीरत को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद पुलिस उसे रोपड़ जेल वापस लेकर गई थी। इस दौरान जब जेल के सुरक्षा कर्मियों ने उसकी चेकिंग की तो उसके पास चार गोलियां और 15 ग्राम अफीम बरामद हुई, जो उसने सेनेटरी पैक में रखी थी। मुलाजिमों ने सीनियर पुलिस अधिकारियों को इससे अवगत कराया। इसके बाद सीरत पर रोपड़ सिटी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mohali murder
- फोटो : अमर उजाला
अब रोपड़ पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है। थाना सिटी रोपड़ के एसएचओ सन्नी शर्मा ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जेल सुपरिंटेंडेंट ने केस दर्ज करने के लिए लिखा था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि नशीला पदार्थ सीरत को किसने दिया और किसके लिए दिया।
विज्ञापन
Mohali murder
पहले जेल सुपरिंटेंडेंट पर लगाए थे आरोप
इससे पहले भी सीरत ने एक जेल सुपरिंटेंडेंट पर जेल में तंग करने के आरोप लगाए थे। उसने इस मामले में जज को शिकायत दी थी। मामले की जांच भी हुई थी। इसके बाद सीरत की जेल बदली गई थी।
इससे पहले भी सीरत ने एक जेल सुपरिंटेंडेंट पर जेल में तंग करने के आरोप लगाए थे। उसने इस मामले में जज को शिकायत दी थी। मामले की जांच भी हुई थी। इसके बाद सीरत की जेल बदली गई थी।