फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI contractual staff to wear black armbands starting November 3 if bonus is not received

Chandigarh News: बोनस नहीं मिला तो 3 नवंबर से काली पट्टी बांधेंगे पीजीआई के संविदा कर्मचारी

Thu, 29 Oct 2026 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
PGI contractual staff to wear black armbands starting November 3 if bonus is not received
13 नवंबर तक एरियर का 50% भुगतान नहीं हुआ तो 14 नवंबर से भूख हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

चंडीगढ़। पीजीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पीजीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने लंबित मांगों को लेकर पीजीआई निदेशक को बुधवार को ज्ञापन सौंपा है। यूनियन ने प्रशासन को दिए ज्ञापन में कहा है कि 2 नवंबर तक नियम-25 के तहत बोनस का भुगतान नहीं हुआ तो 3 नवंबर से कर्मचारी अनिश्चितकाल के लिए काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे। वहीं, 13 जनवरी 2024 से लंबित एरियर का 50 प्रतिशत भुगतान नहीं होने पर 14 नवंबर से 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।


यूनियन के अनुसार, 12 अगस्त 2025 और 22 अप्रैल 2026 को प्रशासन की ओर से दिए गए लिखित आश्वासनों पर कार्रवाई नहीं हुई है। 7 मई 2026 के बाद यूनियन के साथ कोई बैठक भी नहीं हुई। कर्मचारियों ने यूनिफॉर्म, कैजुअल लीव, ग्रुप इंश्योरेंस के तहत चिकित्सा सुविधा और संगरूर सहित अन्य स्थानों पर तैनात कर्मचारियों को डीसी चंडीगढ़ की दरों के अनुसार वेतन देने की मांग उठाई है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया तो दिवाली से पहले बैठक कर एक दिवसीय सामूहिक भूख हड़ताल या काम बंद करने का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed