प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पतंजलि के जिस आयुर्वेदिक रिसर्च इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया, ये शख्स उसका सीईओ हैं और बाबा रामदेव के काफी करीब है।
2 of 8
बाबा रामदेव के छोटे भाई राम भरत
ये हैं बाबा रामदेव के छोटे भाई राम भरत, जो हरिद्वार में पतंजलि आयुर्वेद का रोजमर्रा का काम देखते हैं। उन्हें यहां का अनऑफिशियल CEO कहा जाता है। 38 साल के राम भरत कंपनी ने एमडी आचार्य बालकृष्ण और बाबा रामदेव को रिपोर्ट करते हैं।
लाइमलाइट से दूर रहने वाले राम भरत पहली बार मीडिया में तब सुर्खियों में आए थे जब उन्हें हरिद्वार की ट्रक यूनियन और पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क के गार्ड्स के बीच विवाद कराने के आरोप में ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया था। उस मामले में एक शख्स की मौत भी हो गई थी।
हरियाणा के नारनौल जिले के गांव सैद अलीपुर के सरपंच देशपाल ने बताया कि तीन भाई और एक बहन के परिवार में रामदेव दूसरे नंबर के हैं। बड़े भाई देवदत्त का परिवार गांव में रहता है। वे पहले सीआरपीएफ में थे, अब गांव में खेती कर रहे हैं। रामदेव के माता-पिता और एक भाई व एक बहन का परिवार हरिद्वार में रहता है।
बाबा रामदेव का जन्म हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के सैद अलीपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम रामनिवास व माता का नाम गुलाब देवी है। जब रामदेव छोटे थे तो उनके गांव में एक योगी आए, उनके सानिध्य में रहकर रामदेव का मन योग में लगने लगा और उनका रुझान वैदिक शिक्षा की तरफ बढ़ा।