फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉरेंस बिश्नोई का सिंडिकेट: लालच, चमक-धमक और रुतबे का झांसा; अपराध की दुनिया में फंस रहे हरियाणा-पंजाब के युवा

Wed, 21 Oct 2026 08:37 AM IST
Sharukh Khan कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 21 Oct 2026 08:37 AM IST
सार

हरियाणा-पंजाब के युवा लालच, चमक-धमक और रुतबे के झांसे में अपराध की दुनिया में फंस रहे हैं। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले दो शूटर सोनीपत और मॉनिटर करने वाले पानीपत का अनिल पंडित है। बेरोजगार युवाओं को लग्जरी और फिल्मी लाइफस्टाइल के सपने दिखाकर गैंग में भर्ती किया जा रहा है। पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हरियाणा-पंजाब के युवाओं से संपर्क का फायदा उठाकर लॉरेंस ने सिंडिकेट बनाया है।
 

विज्ञापन
Lawrence Bishnoi Syndicate Lures Haryana-Punjab Youth and Minors into Crime with Money and Status
Lawrence Bishnoi Syndicate - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अपने सिंडिकेट को बढ़ाने के लिए हरियाणा और पंजाब में युवाओं के साथ नाबालिगों को भी अपराध की दुनिया में धकेलने में लगा है। यहां घुसने के बाद वापसी का रास्ता बंद और एनकाउंटर या जेल में जिंदगी का विकल्प बचता है। 


इसके लिए लॉरेंस के गुर्गे सोशल मीडिया के जरिये बेरोजगार, जरूरतमंद, लोभ-लालच, झूठी चमक-धमक और रुतबे के आकर्षण में फंसाकर हरियाणा-पंजाब के युवाओं व नाबालिगों से हत्या व रंगदारी मांगने जैसे अपराध करवा रहे हैं। लॉरेंस ट्रेंड व भरोसेमंद युवाओं को तंजानिया, कनाडा, अमेरिका जैसे देशों में बैठाकर गैंग मॉनिटर करवाने का काम कराता है।
Trending Videos
Lawrence Bishnoi Syndicate Lures Haryana-Punjab Youth and Minors into Crime with Money and Status
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : एक्स
मुंबई में पहले अभिनेता सलमान खान पर जानलेवा हमले की कोशिश और अब अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले में हरियाणा के युवाओं को गिरफ्तारी हुई है। सलमान खान के मामले में मुख्य शूटर पानीपत के सुखबीर कालूया (सुक्खा), भिवानी के दीपक उर्फ जॉन, फतेहाबाद के हरपाल सिंह और गुरुग्राम के कालू उर्फ विशाल की गिरफ्तारी हुई थी।
Lawrence Bishnoi Syndicate Lures Haryana-Punjab Youth and Minors into Crime with Money and Status
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
टाइगर श्राफ पर हमले के मामले में सोनीपत का रेहान सहित दो की गिरफ्तारी हुई है। विदेश में बैठकर हमले की जिम्मेदारी लेने वाला अनिल पंडित पानीपत का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi Syndicate Lures Haryana-Punjab Youth and Minors into Crime with Money and Status
गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : फाइल
लॉरेंस के इशारे पर हुई पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में सोनीपत के प्रियव्रत फौजी, मोनू डागर व अंकित सेरसा, झज्जर के कशिश उर्फ कुलदीप, सिरसा के संदीप सिंह उर्फ केकड़ा व प्रबदीप सिद्धू उर्फ पब्बी, फतेहाबाद के पवन बिश्नोई व नसीब और जींद के जोगेंद्र सिंह उर्फ जोगा के नाम आए। इनमें से कुछ पर सीधे हत्या में शामिल होने जबकि अन्य पर रेकी, शूटरों को ठहराने या गाड़ी व हथियार देने के आरोप हैं।
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi Syndicate Lures Haryana-Punjab Youth and Minors into Crime with Money and Status
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : पीटीआई
एनआईए का दावा 700 शूटर, 70 फीसदी हरियाणा-पंजाब निवासी
2025 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लॉरेंस बिश्नोई सहित अन्य गैंगस्टरों के गैंग, नशा तस्करी और आतंकी गठजोड़ की जांच शुरू की थी। जांच के बाद एनआईए ने दावा किया गया था कि लॉरेंस ने अपने गैंग में तकरीबन 700 शूटर शामिल कर लिए हैं। इनमें 70 फीसदी हरियाणा और पंजाब के युवा और नाबालिग शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed