फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   No impact of pollution on Dussehra AQI in Chandigarh drops light rain expected from October 25

दशहरे पर प्रदूषण का असर नहीं: चंडीगढ़ में एक्यूआई 57 से घटकर 51 पर आया; 25 अक्तूबर से हल्की बारिश के आसार

Wed, 21 Oct 2026 09:06 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 21 Oct 2026 09:06 AM IST
सार

वर्ष 2023 में दशहरे के बाद एक्यूआई 117 दर्ज किया गया था। वहीं, 2025 में सेक्टर-53 में दशहरे की शाम यह 129 तक पहुंच गया था।

विज्ञापन
No impact of pollution on Dussehra AQI in Chandigarh drops light rain expected from October 25
चंडीगढ़ में धूमधाम से हुआ रावण दहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दशहरे पर रावण दहन और आतिशबाजी के बावजूद चंडीगढ़ की हवा की गुणवत्ता संतोषजनक रही। 20 अक्तूबर को रात 9:05 बजे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 51 दर्ज किया गया। रावण दहन से पहले शाम चार बजे यह 57 था।
विज्ञापन


इससे पहले 17 अक्तूबर को एक्यूआई 59 और 18 अक्तूबर को 58 दर्ज किया गया था। हालांकि, इन आंकड़ों के आधार पर दशहरे के प्रदूषण का पूरा असर तय नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


पिछले वर्षों में बढ़ा था एक्यूआई
वर्ष 2023 में दशहरे के बाद एक्यूआई 117 दर्ज किया गया था। वहीं, 2025 में सेक्टर-53 में दशहरे की शाम यह 129 तक पहुंच गया था।

आगे बढ़ सकती है प्रदूषण की चिंता
आतिशबाजी से निकलने वाले पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे सूक्ष्म कण हवा को प्रदूषित कर सकते हैं। अक्तूबर-नवंबर में पराली जलाने की घटनाएं भी क्षेत्रीय प्रदूषण बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में गर्मी, सुबह-शाम ठंडक 
शहर में अभी दिन के समय गर्मी बनी हुई है, जबकि सुबह और रात के समय ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक चंडीगढ़ में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। 21 से 24 अक्तूबर तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।


वहीं, 25 को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के साथ इसके 31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 से 23 तक चंडीगढ़ मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 24 और 25 को हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed