{"_id":"5b84d0ec42c7924655336cbb","slug":"asian-games-2018-gold-medal-winner-neeraj-chopra-creats-national-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नीरज चोपड़ाः गोल्ड मेडल जीतकर 3 नेशनल रिकॉर्ड बनाए, फिर दिखाई ऐसी जिंदादिली, आप कहेंगे- शाबाश बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरज चोपड़ाः गोल्ड मेडल जीतकर 3 नेशनल रिकॉर्ड बनाए, फिर दिखाई ऐसी जिंदादिली, आप कहेंगे- शाबाश बेटा
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
neeraj chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियन गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचते हुए नीरज चोपड़ा ने तीन नेशनल रिकॉर्ड बनाए और फिर ऐसी जिंदादिली दिखाई कि दुनिया भर में सराहना हो रही है बहादुर बेटे की।
NEERAJ CHOPRA
पहले जूनियर विश्व चैंपियनशिप का गोल्ड, फिर गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण और अब एशियन गेम्स में करिश्माई जीत। हरियाणा के पानीपत में जन्मे 20 साल नीरज चोपड़ा ने जकार्ता में जिंदगी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीन नए कीर्तिमान स्थापित किए। पहला, नीरज ने 88.06 मीटर दूर भाला फेंककर नेशनल रिकॉर्ड बनाया। नीरज ने अपना ही 87.43 का रिकॉर्ड तोड़ा, जो उन्होंने दोहा में मई में डायमंड लीग के पहले चरण में बनाया था। दूसरा, इसके साथ ही नीरज ने नया रिकॉर्ड भी कायम कर दिया।
neeraj chopra
तीसरा, नीरज चोपड़ा एशियाड में भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। देश को 67 साल बाद पहला जेवलिन चैंपियन मिला है। हालांकि इससे पहले भी इस स्पर्धा में देश को दो मेडल मिल चुके हैं, एक 1982 दिल्ली में गुरतेज ने कांस्य और 1951 में दिल्ली में परसा सिंह ने रजत जीता था। विदेशी धरती पर नीरज इस स्पर्धा का पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। नीरज चोपड़ा के नाम पर जूनियर विश्व रिकार्ड (86.48 मीटर) भी है, और अब दोनों ही रिकॉर्ड ऐसे हैं जिन्हें भेद पाना हर किसी के बस में नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
neeraj chopra
वहीं, गोल्ड मेडल जीतते ही नीरज चोपड़ा ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने अपना मेडल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित कर दिया। बता दें कि नीरज चोपउ़ा का यह इस साल का दूसरा स्वर्ण है। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में भी पीला तमगा जीता था। खास बात यह है कि नीरज ने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पांच पदक जीते हैं और पांचों ही स्वर्ण हैं। 2017 में एशियन चैंपियनशिप में, 2016 दक्षिण एशियाई खेलों और इसी साल विश्व जूनियर चैंपियनशिप में रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
neeraj chopra
राष्ट्रपति, पीएम मोदी, विदेश मंत्री ने ट्वीट करके दी बधाई
पानीपत। नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स में भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। ये भारत का एशियन गेम्स में 8 वां स्वर्ण है। एशियन गेम्स में जैवलिन थ्रो में पदक लाने वाले नीरज देश के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके जीतते ही ट्विटर पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हुआ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पीएम नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, अमित शाह, सीएम मनोहर लाल खट्टर, खेल मंत्री अनिल विज, किक्रेटर सुरेश रैना, विनेश फोगाट व बीएसएफ के एडीजीपी एसएस देशवाल ने भी ट्वीट कर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है।
पानीपत। नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स में भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। ये भारत का एशियन गेम्स में 8 वां स्वर्ण है। एशियन गेम्स में जैवलिन थ्रो में पदक लाने वाले नीरज देश के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके जीतते ही ट्विटर पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हुआ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पीएम नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, अमित शाह, सीएम मनोहर लाल खट्टर, खेल मंत्री अनिल विज, किक्रेटर सुरेश रैना, विनेश फोगाट व बीएसएफ के एडीजीपी एसएस देशवाल ने भी ट्वीट कर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है।