‘दीया और बाती हम’ शो के सूरज राठी ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। उनकी होने वाली पत्नी की उम्र जानकर आप हैरान रह जाएंगे, यकीं न हो तो पढ़िए...
‘दीया और बाती हम’ शो में सूरज राठी का किरदार निभाकर छोटे पर्दे पर लोकप्रिय हुए अनस राशिद ने आखिर शादी करने का मन बना ही लिया है। वे इस साल के अंत तक निकाह भी कर लेंगे।
पैतृक शहर मालेरकोटला में रविवार देर रात करीबी रिश्तेदारों व मित्रों की मौजूदगी में अनस ने अपनी मां नजमा की पसंद की लड़की हिना इकबाल के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली। मालेरकोटला के एक रेस्टोरेंट में आयोजित सगाई समारोह के बारे में अनस व हिना के करीबी रिश्तेदारों के अलावा किसी को भनक तक नहीं थी।
इस दौरान अनस ने फिल्मी स्टाइल में झुककर पहले हिना को प्रपोज किया। उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को अंगुठियां पहनाईं। दोनों ने अपने माता-पिता से आशीर्वाद लिया। हिना इकबाल अनस की मां नजमा की पसंद है। मूल रूप सेे हिना भी मालेरकोटला की ही रहने वाली हैं। मगर फिलहाल वे चंडीगढ़ में किसी इमीग्रेशन विभाग में एचआर के पद पर तैनात हैं।
38 साल के अनस की होने वाली पत्नी का हिना है। अनस की मां ने हिना को पसंद किया है। कमाल की बात ये है कि अनस अपने से 14 साल छोटी हिना से शादी करने जा रहे हैं। जी हां, हिना अभी सिर्फ 24 साल की हैं।