फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दशहरे की वो मनहूस शाम, रावण तो जला लेकिन बिछ गई थीं 59 लाशें, जानिए क्या हुआ था उस दिन

Tue, 08 Oct 2019 05:04 PM IST
ajay kumar अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Oct 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
Amritsar Train Accident, peoples trembles by remembering dussehra

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा पूरे देश में हर्ष के साथ मनाया जाता है। लेकिन इसी दिन पिछले साल कुछ ऐसा हुआ कि पूरे देश का दशहरा उत्सव मातम में बदल गया। आज भी लोग इस हादसे को यादकर कांप उठते हैं। जिसने भी वो मंजर देखा वो दहल उठा। आइए जानते हैं अमृतसर में हुए इस रेल हादसे के बारे में...



Amritsar Train Accident, peoples trembles by remembering dussehra
फाइल फोटो - फोटो : PTI

बीते वर्ष अमृतसर के जोड़ा फाटक पर दशहरा का उत्सव चल रहा था। लोग रेल ट्रैक पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे। एक तेज रफ्तार ट्रेन अपने साथ मौत लेकर आई। ट्रेन गुजरते ही पूरे शहर में मातम पसर गया। जंगल में आग की तरह पूरे देश में खबर फैल गई कि अमृतसर में बड़ा रेल हादसा हुआ है। इस हादसे ने 59 जिंदगियां उजाड़ दीं। दर्जनों लोग घायल हुए। मरने वालों में बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाएं शामिल थीं।

Amritsar Train Accident, peoples trembles by remembering dussehra
Amritsar train accident - फोटो : PTI

कई परिवारों पर गाज गिर गई, क्योंकि उनके अपने हमेशा के लिए जुदा हो गए। लेकिन इन परिवारों के हालात एक साल बाद नहीं सुधरे परिवारों को आर्थिक संकट का समाना करना पड़ रहा है। कई परिवारों का सामाजिक ताना-बाना ही बिगड़ गया है। इनमें से कई परिवार दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हो गए हैं। कई परिवारों के चिराग, किसी का सुहाग तो किसी का भाई इस घटना के भेंट चढ़ गया। हादसा इतना भयानक था कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amritsar Train Accident, peoples trembles by remembering dussehra
अमृतसर ट्रेन हादसा के बाद विलाप करते पीड़ितों के परिजन की फाइल फोटो - फोटो : PTI

एक वर्ष बाद भी इन परिवारों में अपनों को खोने के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। जो लोग इस हादसे में मारे गए उनमें से कई घरों में पंजाब सरकार द्वारा दी गयी मुआवजे की पांच लाख की राशि ने पारिवारिक सदस्यों के बीच झगड़े पैदा कर दिए। कई पारिवारिक सदस्यों ने पांच लाख की खातिर अपनों के साथ ही धोखा किया। 

विज्ञापन
Amritsar Train Accident, peoples trembles by remembering dussehra
पिछले साल रावण दहन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सास को छोड़ मायके चली गई है बहू

रावण की भूमिका निभाने वाले दलबीर कई लोगों की जान बचाने के बाद मौत का शिकार हो गए। उनकी पत्नी नवनीत कौर उनकी मां को अकेला छोड़कर मायके चली गई है। पांच लाख की राशि में से कुछ पैसे दलबीर कौर की मां को मिले थे। नवनीत कौर शेष पैसे लेकर मायके चली गई। बॉबी पांडेय भी इस रेल हादसे का शिकार हुआ था। उसका परिवार आज तक हादसे से उभर नहीं सका है। उसके पिता बेटे को याद करते हैं तो आज भी आंसू छलक पड़ते हैं। हादसे का शिकार हुए वासु की मां बेटे की फोटो को देख कर जोर-जोर से रो पड़ती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed