{"_id":"5a867e814f1c1b4e588b8e5e","slug":"amritsar-double-murder-two-boys-raped-and-killed-friend-mother-sister","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोस्तों ने कर दिया 'पाप', जिंदा जलाई दोस्त की मां, बहन का घोंटा गला, वजह बस इतनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों ने कर दिया 'पाप', जिंदा जलाई दोस्त की मां, बहन का घोंटा गला, वजह बस इतनी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:50 PM IST
अमृतसर में डबल मर्डर
घर में घुसकर दो दोस्तों ने कर दिया 'पाप', दोस्त की मां को तो जिंदा जला दिया और बहन गला घोंट कर मार दी। वजह सामने आई तो सन्न रह गए सब।
अमृतसर में डबल मर्डर
घटना पंजाब के अमृतसर की है। 6 फरवरी की रात को अमृतसर स्थित दर्शन एवेन्यू में सोमवार रात को मां-बेटी की हत्या कर दी गई। पुलिस को सूचना रात करीब डेढ़ बजे तब मिली जब घर से आग की लपटें उठने लगी थीं। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पर लिया। पुलिस जब घर के अंदर पहुंची तो पहली मंजिल पर महिला का शव जलता हुआ मिला। शव 75 प्रतिशत जल चुका था, कंकाल बन चुका था।
अमृतसर में डबल मर्डर
दूसरी मंजिल पर बेटी का निर्वस्त्र शव बिस्तर पर मिला। युवती के हाथ-पैर बंधे थे और मुंह पर कपड़ा ठूंसा हुआ था। उसके शरीर के कुछ हिस्सों से खून रिस रहा था। पुलिस दुराचार होने की आशंका जता रही है। घर में अलमारी से सामान बिखरा पड़ा था, लूट हुई है या लूट का ड्रामा किया गया है, पुलिस ने जांच तो सच सामने आ गई और दो युवकों पकंज शर्मा और नीरज को गिरफ्तार कर लिया। जांच कर रही है। पुलिस दोहरे कत्ल का मामला दर्ज करने के बाद हर पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
अमृतसर में डबल मर्डर
आरोपी पंकज शर्मा 21 साल का है जबकि दूसरा आरोपी नीरज करीब 18 साल का है। दोनों गुरु गोबिंद सिंह नगर छेहर्टा के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी पंकज इस परिवार को कई साल से जानता था। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। हत्याकांड का मास्टरमाइंड पंकज है। पंकज कई बार मृतका गगनदीप के बेटे रिदम के साथ घर पर आ चुका था और उसे लगता था कि रिदम की मां के पास बहुत पैसे हैं, जिसे आसानी से लूटा जा सकता है।
अमृतसर में डबल मर्डर
इसी इरादे से वे 6 फरवरी को घर में घुसे। दोनों ने पहले मां से रेप की कोशिश की, लेकिन वह बेहोश हो गई तो कर नहीं पाए। फिर वे रिदम की बहन शिवनैनी के कमरे में गए और उसके साथ रेप की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे और उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उन्होंने रिदम की मां को गद्दों के बीच रखकर जिंदा जला दिया। गगनदीप के जिंदा होने की बात पोस्टमार्टम में साफ हो गई है। क्लोरोफॉर्म सूंघाकर वारदात अंजाम दी गई।