टैंकर से अमोनिया गैस के रिसाव का असली सच चौंकाने वाला
टैंकर से अमोनिया गैस के रिसाव होने के कारणों की जांच की गई तो चौंकाने वाला सच निकलकर सामने आया। जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।
टैंकर से अमोनिया गैस के रिसाव का असली सच चौंकाने वाला
दरअसल, लुधियाना-दिल्ली हाईवे पर दोराहा पुल के नीचे से गुजरते समय टैंकर का ढक्कन पुल में फंस गया था। ड्राइवर ने उसे आगे ले जाने की कोशिश की तो ढक्कन टूट गया और गैस लीक हो गई।
टैंकर से अमोनिया गैस के रिसाव का असली सच चौंकाने वाला
गैस लीक होते ही टैंकर के पास खड़े लोग बेहोश होने लगे। 5 लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। 190 लोग बेहोश हो गए और 5 किमी के एरिया तक के लोगों को जगह छोड़कर भागना पड़ा। गैस इतनी जहरीली थी कि आस-पास लगे पेड़ों के पत्ते तक जल गए। वहां से गुजरने वाले लोगों को जब गैस चढ़ी तो वह भी गाड़ियां वहीं छोड़कर फरार हो गए।
टैंकर से अमोनिया गैस के रिसाव का असली सच चौंकाने वाला
बेहोश पड़े लोगों को एंबुलेंस की मदद से विभिन्न अस्पतालों में दाखिल कराया। एडीसी अजय सूद ने पांच की मौत होने की पुषि्ट की है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। उन्होंने तुरंत टैंकर और उसके आसपास के एरिया में पानी का छिड़काव किया, ताकि गैस का प्रभाव कुछ कम हो। सुबह करीब साढ़े पांच बजे गैस का प्रभाव कम हुआ। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी थी।
टैंकर से अमोनिया गैस के रिसाव का असली सच चौंकाने वाला
बिगड़ते हालात देखते हुए ड्राइवर और उसके साथी टैंकर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टैंकर में करीब 22 टन अमोनिया भरी थी और यह राड़ा साहिब से माछीवाड़ा की तरफ जा रहा था।