{"_id":"5f82ed348ebc3e9bec4821dc","slug":"american-female-singer-congratulated-sapna-choudhary-and-veer-sahu-via-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी सिंगर भी सपना चौधरी की दीवानी, मां बनने पर भेजी बधाई, हिंदी में आया गजब का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी सिंगर भी सपना चौधरी की दीवानी, मां बनने पर भेजी बधाई, हिंदी में आया गजब का संदेश
मां बनने के बाद से ही मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी को लोग बधाई संदेश भेज रहे हैं। अब इसी कड़ी में एक अमेरिकन सिंगर का नाम भी जुड़ गया है। अमेरिकी महिला सिंगर ने सपना चौधरी और वीर साहू को बेटे के जन्म की बधाई दी। खास बात यह है कि इस विदेशी सिंगर ने अपना वीडियो संदेश हिंदी में जारी किया है। जो अब सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।
2 of 5
Sapna Choudhary
- फोटो : instagram
अपने वीडियो संदेश में अमेरिकी सिंगर ने अपना परिचय बताया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं सपना चौधरी और वीर साहू को माता-पिता बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। भगवान इनके जीवन में खूबसूरत खुशियां लाएं। नमस्ते के बाद अमेरिकी महिला सिंगर ने अपना संदेश खत्म किया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस महिला सिंगर का नाम डीने है और इनकी उम्र 29 वर्ष बताई जा रही है।
3 of 5
सपना चौधरी, वीर साहू।
बता दें कि सपना चौधरी ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। जिसकी सोशल मीडिया और उनके फैंस में काफी चर्चा है। सपना चौधरी की बहन शिवानी ने बताया है कि सपना ने वीर के साथ जनवरी 2020 में चंडीगढ़ में विवाह किया था। दोनों पक्ष अपने प्रशंसकों को शादी के बारे में जानकारी देने ही वाले थे कि वीर साहू के फूफा का निधन हो गया और विवाह की खुशी को वे फैंस के साथ शेयर नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सपना चौधरी, वीर साहू।
- फोटो : फाइल फोटो
सपना चौधरी ने दो तरह से शादी की है। एक रीति रिवाज के साथ सादे समारोह में और दूसरी कोर्ट मैरिज। दिसंबर 2019 में यूपी के बलिया में ‘द वैदिक प्रभात फाउंडेशन’ के कार्यालय में एक सादे आशीर्वाद समारोह में सपना चौधरी ने वीर साहू से विवाह रचाया। उसके बाद जनवरी 2020 में सपना ने वीर साहू के साथ कोर्ट मैरिज की।
विज्ञापन
5 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
सपना के मां बनने की खुशी में पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। सपना की बहन ने गुरुग्राम में मिठाई बांट लोगों का मुंह मीठा कराया तो वहीं सपना के जेठ ने हिसार के हांसी में लोगों के बीच मिठाई बांट अपनी खुशी का इजहार किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।