फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस जज्बे को सलामः एक हाथ नहीं, फिर भी गूंथते हैं 850 किलो आटा

Sun, 09 Apr 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sun, 09 Apr 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
amazing story of player mahavir singh, disable by one hand
इंटरनेशनल प्लेयर महावीर सिंह
इस युवक के जज्बे को सलाम कीजिए। एक हाथ नहीं, फिर भी गूंथते हैं 850 किलो आटा। जानिए कौन है ये और क्या है इनकी कहानी?
amazing story of player mahavir singh, disable by one hand
इंटरनेशनल प्लेयर महावीर सिंह
ये हैं 24 वर्षीय इंटरनेशनल प्लेयर महावीर सिंह, जो अमृतसर के तरणताल के कलसियान कला गांव के रहने वाले हैं। पिता भगवंत सिंह किसान व मां गृहिणी हैं। 2002 में चारा काटनेवाली मशीन में इनका हाथ चला गया, लेकिन हिम्मत नहीं छोड़ी। शिक्षकों ने हौसला बढ़ाया और इन्होंने अपनी कमजोरी को ताकत में बदला।
amazing story of player mahavir singh, disable by one hand
इंटरनेशनल प्लेयर महावीर सिंह
महावीर सिंह गुरुद्वारा गायघाट में आनेवाले सभी श्रद्धालुओं के चहेते हैं। एक हा​थ नहीं, फिर भी गुरु सेवा में जुटे रहते हैं। महावीर लगातार एक हाथ से ही मशीन से आटा गूंथने में लगे रहते हैं। सुबह 6 से लेकर रात के नौ बजे तक वे एक दिन में 850 किलो से अधिक आटा गूंथ देते हैं। इसके अलावा वह लंगर में साफ-सफाई भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
amazing story of player mahavir singh, disable by one hand
इंटरनेशनल प्लेयर महावीर सिंह
महावीर कई अंतरराष्ट्रीय पारा एथलेटिक गेम में लांग जंप में भारत के लिए पदक जीत चुके हैं। उन्होंने अबतक चार गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत की शान बढ़ाई है।
विज्ञापन
amazing story of player mahavir singh, disable by one hand
श्री पटना साहिब
महावीर ने बताया कि वे न्यूजीलैंड में वर्ल्ड चैंपियनशिप, चीन में एशियन गेम्स, ओपन चैंपियनशिप मलेशिया में भारत की तरफ से खेलते हुए पुरस्कार जीत चुके हैं। महावीर बीए फाइनल ईयर के छात्र हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed