फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दास्तां, एचआईवी पॉजीटिव लड़की से बेपनाह प्यार और शादी की

Sun, 12 Jun 2016 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब) Updated Sun, 12 Jun 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
amazing story of man, love and marriage with HIV positive girl
सच्‍ची लव स्टोरी: HIV पॉजीटिव युवती से प्या और शादी

इंसान वो है, जो दूसरों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाए। इसको चरितार्थ किया ऐसे शख्स ने जिसने एक HIV पॉजीटिव युवती को न केवल हंसना सिखाया, बल्कि उसे जीने का मकसद भी दिया। इस कहानी में सुनील (काल्पनिक नाम) है और एक एचआईवी पॉजीटिव लड़की गीत है। सुनील पंजाब के जालंधर का रहने वाला है और गीत से बेपनाह प्यार करता है। गीत तलाकशुदा है और एचआईवी पॉजीटिव है, लेकिन सुनील के प्यार ने उसे नई जिंदगी दी।

amazing story of man, love and marriage with HIV positive girl
सच्‍ची लव स्टोरी: HIV पॉजीटिव युवती से प्या और शादी

गीत को सुनील ने फिर से हंसना-खेलना सिखाया। उसकी निराश हो चुकी जिंदगी में रंग भरे। बात 2009 की है। सुनील (काल्पनिक नाम) दिल्ली में एड्स के खिलाफ अभियान चलाने वाली एक एनजीओ से जुड़ा हुआ था। वह एड्स जागरुकता रैलियां आयोजित करता था। एक दिन सुनील अपनी बहन के यहां एक पार्टी में गया। बकौल सुनील, पार्टी में उसकी मुलाकात बहन के घर के पास रहने वाली युवती गीत से हुई। यहां से उसकी जिंदगी को एक मकसद मिल गया।

amazing story of man, love and marriage with HIV positive girl
सच्‍ची लव स्टोरी: HIV पॉजीटिव युवती से प्या और शादी - फोटो : amar ujala

दरअसल सुनील को पता चला कि गीत का तलाक हो चुका है और वह एचआईवी पॉजीटिव है। यह जानकर सुनील ने गीत से मिलना-जुलना बढ़ा दिया, लेकिन वह उसे इग्नोर करती थी। सुनील ने बताया कि करीब एक साल तक यह सिलसिला चलता रहा। इस दौरान सुनील ने गीत को अहसास नहीं होने दिया कि वह उसके बारे में सब जानता है। इसी बीच मौका पाकर सुनील ने गीत को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
amazing story of man, love and marriage with HIV positive girl
सच्‍ची लव स्टोरी: HIV पॉजीटिव युवती से प्या और शादी

सुनील कहते हैं कि प्रपोजल सुनते ही गीत के होश उड़ गए और उसने मना कर दिया। महीना बीत जाने के बाद सुनील अपनी बहन को लेकर गीत से मिलने गया और उससे खुलकर बात की। सुनील ने गीत की काउंसलिंग की और उसे समझाया कि एचआईवी पॉजीटिव का मतबल जिंदगी खत्म हो जाना नहीं। वह दोनों एक नई जिंदगी की शुरुआत कर सकते हैं।

विज्ञापन
amazing story of man, love and marriage with HIV positive girl
सच्‍ची लव स्टोरी: HIV पॉजीटिव युवती से प्या और शादी

शुरू में दिक्कत हुई, लेकिन फिर गीत मान हो गई और दोनों ने 23 मई 2011 को चंडीगढ़ हाईकोर्ट में शादी कर ली। दोनों की शादी को चार साल हो चुके हैं। उनकी लाइफ बेहद खुशहाल है और अब उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया है। लेकिन इस स्टोरी में एक मार्मिक पहलू ये है कि सुनील के घरवालों को नहीं पता कि सुनील की शादी हो चुकी है और गीत एचआईवी पॉजीटिव है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed