कॉलेजों का पहला दिन, 8 तस्वीरों में देखिए कैंपस की खूबसूरती
कॉलेज खुल गए हैं। रौनक एक बार फिर से लौट आई है। पहले दिन कई नए खूबसूरत चेहरे देखने को मिले। तस्वीरों में देखिए पहले दिन की झलकियां।
कॉलेजों का पहला दिन, 8 तस्वीरों में देखिए कैंपस की खूबसूरती
चंडीगढ़ के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में स्टूडेंट्स के लिए बुधवार का दिन काफी अहम रहा। प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रकिया खत्म होने के बाद स्टूडेंट्स का कॉलेजों में पहुंचने का आज पहला दिन रहा। कॉलेज में फर्स्ट डे को लेकर स्टूडेंट्स काफी उत्साह में दिखाई दिए।
कॉलेजों का पहला दिन, 8 तस्वीरों में देखिए कैंपस की खूबसूरती
पहले दिन स्टूडेंट्स को कॉलेज प्रबंधन ने रूल्स और पढ़ाई से संबंधित जानकारियां उपलब्ध करवाईं। बुधवार को जीजीसी-11, जीसी-11, एमसीएम डीएवी कॉलेज 36, जीसीजी-42 में नए सत्र की शुरुआत हुई। फ्रेशर्स के स्वागत के लिए कॉलेज प्रबंधन की ओर से पूरे इंतजाम किए गए। कई कॉलेजों में 17 जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी।
कॉलेजों का पहला दिन, 8 तस्वीरों में देखिए कैंपस की खूबसूरती
कॉलेज में पहले दिन कई स्टूडेंट्स सुबह 9 बजे से ही कॉलेज पहुंचने शुरू हो गए थे। यहां पहुंच कर पहले अपना टाइम टेबल नोट करते दिखाई दिए। कॉलेज प्रबंधन और स्टाफ से मिलने के बाद फ्री समय में कई छात्राएं अपने नए दोस्त बनाने में व्यस्त दिखीं।
कॉलेजों का पहला दिन, 8 तस्वीरों में देखिए कैंपस की खूबसूरती
कॉलेज में जैसे ही फ्री टाइम मिला छात्र - छात्राएं अपने-अपने कॉलेजों की कैंटीनों में पहुंचे और वहां का जायजा लिया। उन्होंने कोल्ड ड्रिंक्स ओर समोसे का जायका भी लिया।